जिले के सात केन्द्रों पर होगी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा

Apr 22, 2026 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद के सात केन्द्रों पर होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।

जिले के सात केन्द्रों पर होगी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जनपद के सात केन्द्रों पर होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा सकुशल और सख्ती के बीच सम्पन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा तीन दिन तक चलेगी। पुलिस ऑब्जर्वर एके वर्मा ने सभी जिम्मेदारों को विधिवत जानकारी दी।परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने समस्त बिंदुओं पर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा का आयोजन अपराह्न तीन बजे से सायं पांच बजे तक किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराना सभी का दायित्व है। उन्होंने परीक्षा के दौरान सतत मॉनिटरिंग करने एवं अपनी डयूटी के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने आदि के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के दौरान दिए गए निर्देशों का अक्षरसह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कहीं पर भी अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक हीरालाल इंटर कॉलेज अरुण कुमार ओझा, केंद्र व्यवस्थापक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज यूनुस अख्तर खान, केंद्र व्यवस्थापक पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सुमन त्रिपाठी सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।