संतकबीरनगर में महुली में शार्ट सर्किट से लगी आग, 35 बीघा फसल जलकर राख

Apr 05, 2026 10:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में शनिवार रात हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवा से आग खेतों में फैल गई, जिससे लगभग 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल भी मौके पर पहुंची। फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

संतकबीरनगर में महुली में शार्ट सर्किट से लगी आग, 35 बीघा फसल जलकर राख

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के समय माता मंदिर के समीप शनिवार रात हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट से पेड़ में आग लग गई। तेज हवा के झोंके आग को खेतों तक ले गए और लगभग 35 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पाते ही पड़ोसी गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय भी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बाद में दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा। क्षेत्र के ब्राह्मण मोहल्ला और कस्बा के किसान राम निवास मिश्र, चंद्रदेव मिश्र, पंतजलि दूबे, कृष्ण चन्द्र उर्फ केसी यादव, कमलनारायण दूबे, बाल मुकुंद दूबे, भकालू मिश्र, हरिश्चंद्र चौरसिया, फूलचंद चौरसिया, पुन्नवासी हरिजन, चंद्रिका यादव, श्रीपत, यशोदा नंद, वाचस्पति मिश्र, रेहन पर खेत लिए राम बक्श की फसल आग की चपेट में आ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सबका एक भी दाना नहीं बचा। फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी तेजी से आग फैलना समझ से परे था। क्योंकि फसल पूरी तरह हरी और स्वस्थ थी। घटना स्थल के पास खींचे हाईटेंशन तार की शार्ट सर्किट से यह अग्निकांड हुआ। सीमित संसाधनों से ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। लेकिन आग बुझाने में काफी संघर्ष करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के झोंके के कारण आग को नियंत्रित करना आसान नहीं था।थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय मंदिर के समीप हाईटेंशन तार खींचा गया है। पता चला है कि शार्ट सर्किट के चलते चिन्गारी खेतों तक फैल गई। जिसके चलते आग लग गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।