दो घंटे के अंदर मिल जाएगी टीबी की जांच रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। टीबी के मरीजों की जांच और इलाज और हाईटेक होने जा

दो घंटे के अंदर मिल जाएगी टीबी की जांच रिपोर्ट

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। टीबी के मरीजों की जांच और इलाज और हाईटेक होने जा रहा है। इससे मरीजों जांच में आसानी होगी और मरीजों का इलाज त्वरित हो जाएगी। जिले के तीन केंद्रों पर सीबीनॉट मशीन लगाई जा रही है। जो दो घंटे के अंदर स्पष्ट कर देगी कि मरीज क्षयरोग से पीड़ित हैं या नहीं है। जिले के तीन केंद्रों पर सीबीनाट मशीन लगाए जाने की पुष्टि जिला क्षयरोग अधिकारी डा. अमित कुमार सिंह ने की है।अभी तक टीबी के मरीजों जांच बलगम से होती थी। मरीज को टीबी की बीमारी होने पर मरीज को बलगम लाने के लिए पहले डिब्बी दी जाती है।

मरीज अगले दिन डिब्बी में बलगम लेकर आता था। दो दिन में जांच पूरी होती थी, तब तक मरीज की असली दवा नहीं शुरू हो पाती थी। बलगम से जांच में आसानी होती है, लेकिन दो से तीन बार मरीज को अस्पताल आने में अटपटा लगता था और इस बीच मरीज को काम पड़ जाता था तो वह समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंचता था।अब मरीज को अस्पताल आने के दो घंटे के बाद रिपोर्ट मिल जाएगी कि वह टीबी की बीमारी से संक्रमित हैं या फिर नहीं है। इसके लिए तीन सीएचसी पर सीबीनॉट मशीन लगाई जा रही है। कार्यक्रम समन्वयक अमित आनंद ने बताया कि हैंसर, सेमरियावां और बेलहर सीएचसी सीबीनॉट मशीन से लैस होगी। जिला मुख्यालय पर यह मशीन पहले से काम कर रही है। एक्स-रे मशीन की भी सुविधा है। अब टीबी के मरीजों की जांच और इलाज दोनों में आसानी होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।