Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsHigh-Tech Police Stations to be Built in Dhanghta Sandiip Kumar Meena s Welfare Initiatives
दो पुलिस चौकियों का होगा खुद का हाईटेक भवन, दूर होगी दुश्वारियां

दो पुलिस चौकियों का होगा खुद का हाईटेक भवन, दूर होगी दुश्वारियां

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संकबीरनगर में एसपी संदीप कुमार मीना की पहल से थाना धनघटा क्षेत्र में दो हाईटेक पुलिस चौकियों का निर्माण होगा। इसके लिए डीएम ने 92.65 लाख रुपये मंजूर किए हैं। नए भवन से पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी दुश्वारियां दूर होंगी।

Dec 14, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। पुलिस वेलफेयर की दिशा में एसपी संदीप कुमार मीना का प्रयास रंग लाने लगा है। जनपद के दक्षिणांचल में थाना धनघटा क्षेत्र में संचालित दो पुलिस चौकियों का खुद का हाईटेक भवन होगा। यहां पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए डीएम ने जिला खनिज निधि से 92.65 लाख रुपये दिया है। जल्द ही दोनों पुलिस चौकियों के भवन का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इससे पुलिस कर्मियों की दुश्वारियां दूर होंगी। जनपद का थाना धनघटा कई जनपदों की सीमा को छूता है। पूरब में गोरखपुर, पश्चिम में बस्ती और दक्षिण में अंबेडकरनगर जनपद से जुड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

326 गांव वाले थाना धनघटा थाना की भौगोलिक स्थिति भी कुछ अलग ही है। घाघरा और कुआनों नदी के बीच में यह क्षेत्र स्थित है। आपराधिक दृष्टिकोण से भी थाना धनघटा अति संवेदनशील है। धनघटा थाने की पुलिस चौकी लोहरैया रामजानकी मार्ग पर है। जबकि पुलिस चौकी जगदीशपुर माझा क्षेत्र में है। दोनों पुलिस चौकियां जर्जर भवन में चल रही है। यहां तैनात चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मी खास कर बारिश के मौसम में काफी दिक्कतें झेलते हैं। एसओ धनघटा और सीओ ने एसपी को रिपोर्ट सौंपी। जिसमें लोहरैया और जगदीशपुर पुलिस चौकी के पुराने जर्जर भवन में स्थापित होने और दयनीय स्थिति में होने का जिक्र किया। एसपी संदीप कुमार मीना ने जिले की सभी पुलिस चौकियों के लिए डीएम से जमीन की मांग की। इसके साथ ही लोहरैया और जगदीशपुर पुलिस चौकी की दयनीय स्थिति को दर्शाते हुए भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम आलोक कुमार ने इस गंभीरता से लेते हुए लोहरैया पुलिस चौकी के लिए गाटा संख्या 69- 0.049 हेक्टेयर भूमि आवंटित कराया और उसमें खतौनी में दर्ज करवाया। इसके साथ ही जगदीशपुर पुलिस चौकी के लिए 0.04630 हेक्टेयर जमीन आवंटित कराते हुए खतौनी में दर्ज करा दिया। इसके साथ ही एसपी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर डीएम ने पुलिस चौकी लोहरैया के भवन निर्मााण के लिए जिला खनिज निधि से 45 लाख रुपये और पुलिस चौकी जगदीशपुर के भवन निर्माण के लिए 47.65 लाख रुपये दिया है। जल्द ही डीएम की ओर से कार्यदायी संस्था नामित की जाएगी,जो इन दोनों पुलिस चौकियों के भवन, चौकी इंचार्ज कक्ष, बैरक, भोजनालय और शौचालय का निर्माण कार्य शुरु कराएंगी।