शटर बंद कमरे के भीतर लगी आग, दीवार तोड़कर आग बुझाने घुसे ग्रामीण
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़ारी पूर्वी में सोमवार रात एक टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई। ग्रामीणों ने साहसिकता दिखाते हुए दीवार तोड़कर आग बुझाई। आग से 8 लाख रुपये का सामान जल गया। घटना की सूचना न तो फायर ब्रिगेड को दी गई और न ही पुलिस को।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़ारी पूर्वी में सोमवार की रात एक टेंट हाउस गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। शटर बंद होने के कारण अंदर धधक रही आग का अंदाजा तब हुआ जब शटर के नीचे से उठता धुएं का गुबार और आग की लपटें बाहर दिखीं। यह दृश्य देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिला-पुरुष समेत दर्जनों ग्रामीण बिना देर किए मौके पर जुट गए और सीमित संसाधनों के सहारे आग बुझाने में लग गए। सबसे बड़ी चुनौती बंद शटर था। जिसने हालात को और भयावह बना दिया। लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए ग्रामीणों ने साहसिक फैसला लिया दीवार तोड़कर और छत के किनारे से मलबा हटाकर कुछ युवक अंदर कूद पड़े।
अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया। टेंट संचालक के अनुसार अग्निकांड से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पिड़ारी पूर्वी निवासी अशोक कुमार पुत्र पुत्र राम मिलन रोज की भांति सोमवार शाम में टेंट हाउस गोदाम बंद कर घर चले गए सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से गोदाम शटर नीचे से लपट के साथ धुंआ निकलता देख ग्रामीण चौंक गए। टेंट संचालक अशोक कुमार के अनुसार आग से सोफा, कुर्सियां, टेंट का कपड़ा समेत लगभग 8 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कुछ ही मिनटों में मेरी पूरी जमा पूंजी राख हो गई। मैं पूरी तरह बर्बाद हो गया हूं। घटना की सूचना न तो फायर ब्रिगेड को दी गई और न ही पुलिस को। पूर्व प्रधान दिनेश कन्नौजिया के नेतृत्व में सूर्यभान और अमरनाथ समेत युवकों की टीम ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


