हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर हुआ मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में अपर जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ हीटवेव से बचाव के लिए बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, और अन्य विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। नलकूपों की स्थिति की जांच और सार्वजनिक स्थलों पर पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया।

हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर हुआ मंथन

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ हीटवेव से बचाव एवं तैयारियों को लेकर मंथन किया। हीट वेव के प्रकोप से बचाव एवं राहत के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन, अग्निशमन, विद्युत विभाग के दायित्व निर्धारित किए हैं। जिसे सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता के साथ पूर्ण करना है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सूची के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नलकूपों की क्रियाशीलता का सत्यापन कर यथास्थिति से सम्बंधित को अवगत कराए जाने के लिए निर्देश दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों आदि की व्यवस्था कराए जाने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों व पंचायतीराज विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में खराब नलकूप हैण्डपम्पों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, वन विभाग, मनरेगा विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्मकाल की तैयारियों एवं हीटवेव कार्य योजना के सम्बन्ध में निर्देशित किया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने, अस्पतालों एवं हेल्प सेंटर्स में पावर सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी में ओआरएस, दवाइयों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रियाशील रहने के लिए निर्देशित किया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।