हीटवेव के प्रति चिकित्सक और पैरामेडिक स्टाफ किया गया जागरूक
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में चिकित्सीय टीम को हीटवेव के प्रति जागरुक किया गया। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को लू के लक्षण और उपचार की जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि लू लगने पर मरीज के चेहरे का रंग लाल हो जाता है और उसे बेचैनी होती है।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में चिकित्सीय टीम को हीटवेव के प्रति जागरुक किया गया। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को बताया गया कि वह लू लगने पर किस प्रकार का लक्षण मरीजों में आएंगे और उनके साथ किस प्रकार इलाज किया जाएगा इसके बारे में जानकारी दी गई।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी मौर्य ने बताया कि हीटवेव की स्थिति में चेहरा लाल हो जाता है। तापमान में तेजी से इजाफ हो जाता है। मरीज को मूछा आने लगती है। उसे बेचैनी भी होती है। इस प्रकार का लक्षण नजर आने पर मरीज को वार्ड में भर्ती कर इलाज करें और ऐसे मरीज को उस कक्ष में भर्ती करें जहां का तापमान कम हो।अपर
मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ महामारी रोग विशेषज्ञ डा. मुबारक अली ने महामारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र में कहीं पर भी संक्रामक बीमारी फैले तो इस बारे में फौरी तौर पर सूचित करें। मौके पर टीम पहुंच कर निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


