मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1193 मरीजों का हुआ इलाज
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 1193 मरीजों का इलाज

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 1193 मरीजों का इलाज किया गया। आयोजित मेले में त्वचा और मधुमेह रोगियों की तादाद अधिक रही। उदर और सांस के मरीजों की संख्या भी सौ के ऊपर रही। मेले में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक रही। घर के निकट चिकित्सा सुविधाएं मिलने की वजह से मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। जन आरोग्य मेला आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत एक ही छत के नीचे लोगों को अपने नजदीकी अस्पतालों पर दवा कराने की सुविधा मिल रही है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों की जरूरी जांच भी हो जा रही है। नगरीय क्षेत्र में छह स्थान पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 18 अस्पतालों पर मेला लगाया गया। मेले में 427 पुरुष, 558 महिलाओं का इलाज किया गया। मेले में 207 बच्चों का भी इलाज किया गया है। इस मेला में लीवर के 35 तो सांस से जुड़े 125 मरीजों का इलाज किया गया। उदर रोग के 118 और मधुमेह के 135 मरीज मेले में आए। स्किन डिजीज के 246 और क्षय रोग के संभावित 09 मरीज पाए गए हैं। एनीमिया के चार, एएनसी 43 और हाइपरटेंशन के 85 मरीजों का इलाज किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने बताया कि मेले में मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



