
स्वास्थ्य विभाग ने बंद कराए जिले के आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटर
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक छह केंद्रों पर कार्रवाई की गई है और 49 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। तीन केंद्रों का लाइसेंस पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है और तीन का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चल रहा है। फर्जी तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक छह अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई हुई है। अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नोटिस जारी की जा रही है। जिले में 55 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। इन अल्ट्रासाउंड केंद्रों में तीन का लाइसेंस पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। पीसीपीएनडीटी एक्ट की बैठक में जिलाधिकारी ने तीनों अल्ट्रासाउंड केंद्रों का लाइसेंस समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। तीन तीनों केंद्रों के मशीन का मालिकाना हक अभी उसी केन्द्र संचालक के पास है।

केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे तो दुबारा इस केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। ----------------------- 49 केद्रों के संचालक के साथ डाक्टर को भी नोटिस जिले के 49 अल्ट्रासाउंड संचालकों को नोटिस दी जा रही है। केंद्र के संचालक के साथ साथ उस केंद्र पर तैनात चिकित्सक के पते पर ही नोटिस भेजी जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि केंद्र के संचालक ने जिस चिकित्सक की डिग्री लगाई हैं वह वही चिकित्सक हैं। यदि चिकित्सक की ओर से कोई पत्र नहीं आता है या फिर चिकित्सक मना करता है कि वह संतकबीरनगर में किसी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड नहीं करते हैं तो उस डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी डा. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में प्रत्येक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गहन निगरानी की जा रही है। जिस भी केंद्र पर सोनोग्राफिस्ट नहीं होंगे उस केन्द्र को फौरी तौर पर बंद कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




