झांसा देकर विधवा से बनाया शारीरिक संबंध,फिर शादी से मुकरा
Santkabir-nagar News - खलीलाबाद में किराए के मकान में रहने वाली विधवा से बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद में किराए के मकान में रहने वाली विधवा से बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने की बात करने पर पिटाई कर दी। दर्द होने पर दवा खिला दिया और गर्भपात हो गया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर फरियाद की। बुधवार को एसपी के निर्देश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया।धनघटा क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला खलीलाबाद शहर में रहती है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। वह जब 6 माह की गर्भवती थी तभी उसके पति की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी और एक लड़का पैदा हुआ।
तब वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। वह अपने बच्चे की दवा कराने के उद्देश्य से उक्त पते पर रह रही थी। उसी किराए के मकान में बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र का रहने वाला अतुल तिवारी कई सालों से रह रहा था। आरोप है कि 10 सितंबर 2025 को दिन में 2 बजे उसके कमरे में आया और अकेला पाकर उसके साथ छेडखानी करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसके विरोध करने पर शादी का झांसा देकर उसे आश्वासन दिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसका गर्भ गिराने के लिए अतुल तिवारी दबाव बनाता रहा। करीब दो माह का बच्चा था।15 मार्च 2026 को दिन में 11 बजे उक्त अतुल तिवारी उसके पास आए तो उसने शादी करने के लिए कहा तो इसी बात पर नाराज होकर लात, मुक्का से मारे-पीटे। जिससे उसके पेट पर काफी गम्भीर चोटे आयी। वह काफी रोती चिल्लाती रही तो अतुल तिवारी ने पेट के दर्द की दवा देकर कहा इसे खा लो इससे दर्द ठीक हो जाएगा। उसने दवा खा लिया, लेकिन कुछ देर बाद में पेट में और दर्द बढ़ने लगा। जिससे उसका गर्भ गिर गया। उसने पूर्व में अल्ट्रासाउन्ड कराया था। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रकरण में केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसएसआई प्रमोद यादव ने बताया कि आरोपी अतुल तिवारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


