Santkabir Nagar News: सुबह से निकली चटख धूप ने किया परेशान
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। धूप के कारण पसीना टपक रहा है और लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कीटों के नियंत्रण के लिए सुझाव दिया है।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रविवार को सुबह से निकली चटख धूप लोगों को परेशान करती रही। पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश न होने से तापमान में भी इजाफा हुआ। तेज चटख धूप होने की वजह से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा था। पूरा दिन बारिश से अछूता रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं। एक सप्ताह से सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। तेज धूप की वजह से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि तेज पुरवा हवाएं भी चल रही थी। इससे गर्मी का असर थोड़ा कम लग रहा था। पर दस बजते-बजते बाहर खड़े होना मुश्किल लग रहा था। बाहर जाते ही पसीना होने लग रहा था। दस बजे के बाद से ही लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
बुखार की समस्याएं
इस प्रकार के मौसम में लोगों को वायरल फीवर भी खूब हो रहा है। दूसरी ओर धूप निकलने से लोग अपने जरूरी काम काज निपटा रहे हैं। बदली छंटने के बाद फसलों की ग्रोथ में तेजी आई है। धान की बालियां निकल रही हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धान के खेतों में गंधीबग कीट लगे तो नियमित तो विशेषज्ञों की सलाह पर दवाओं का छिड़काव करें ताकि फसल को कीट न खाने पाए。
कृषि में सुधार
इस प्रकार के मौमस में फसलों की ग्रोथ बेहतर होती है। इसके अलावा किसानअगैती सब्जियों की खेती भी कर सकते हैं। मौसम जिस प्रकार का बना हुआ है उससे छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं। जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है।


