पकवानों के लिए खोवा, पनीर व गोझिया की मांग

Mar 03, 2026 02:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में गोझिया की दुकानों पर भीड़ है, जहां लोग परिवार के लिए गोझिया खरीद रहे हैं। हालांकि कीमतें बढ़ गई हैं, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। पारंपरिक गोझिया के साथ नए फ्लेवर की मांग भी बढ़ी है। पनीर और खोया की भी बिक्री हो रही है, जिसमें ब्रांडेड कंपनियों का पनीर चार सौ से पांच सौ रुपए में बिक रहा है।

पकवानों के लिए खोवा, पनीर व गोझिया की मांग

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर के प्रमुख बाजारों में गोझिया की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए गोझिया खरीदने आ रहे हैं। गोझिया की कीमतें इस बार थोड़ी ज्यादा हैं, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं है। इसके अलावा लोग पकवान बनाने के लिए पनीर और खोया की खरीदारी कर रहे हैं। परम्परागत तरीके से लोग अपने घरों में गोझिया बनाते थे। भागदौड़ की जिंदगी में लोगों ने घर के बजाए बाजार से गोझिया की खरीदारी करना अधिक पंसद कर रहे हैं। बाजार में चार सौ रुपए से लेकर साढ़े छह सौ रुपए का गोझिया मौजूद है।

लोग अपनी पसंद की दुकानों से गोझिया की खरीदारी कर घरों को ले जा रहे हैं। एक स्थानीय मिठाई दुकानदार ने बताया कि गोझिया की विविधता को देखते हुए दुकानों में कई प्रकार की गोझिया तैयार की गईं हैं। ग्राहक पारंपरिक स्वाद के साथ कुछ अलग और खास तलाश रहे हैं। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए नए फ्लेवर तैयार किए गए हैं, जो होली की मिठास को और बढ़ाएंगे। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों का पनीर चार सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक बिक रहा है। इसके अलावा तीन सौ रुपए से लेकर चार सौ रुपए तक खोवा की बिक्री हो रही है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठित दुकानों से ही खोवा और पनीर की खरीदारी करें। ब्रांडेड कंपनियों का पनीर लेते समय बिल बाउचर जरूर ले लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।