विधायक ने भूमि पूजन कर रखी आयल प्लांट की आधारशिला

Feb 27, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - नाथनगर के ग्राम पलदहा में विधायक गणेश चौहान ने एक ऑयल्स प्लांट की आधारशिला रखी। यह प्लांट प्रतिदिन 105 टन माल तैयार करेगा और अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की बात की।

विधायक ने भूमि पूजन कर रखी आयल प्लांट की आधारशिला

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पलदहा जोत मिल्की में गुरुवार को विधायक गणेश चौहान ने भूमि पूजन कर ऑयल्स प्लांट की आधारशिला रखी। उक्त प्लांट प्रतिदिन एक सौ पांच टन माल तैयार करेगा। निर्माण कार्य अप्रैल माह से शुरू होगा जो दो वर्ष में पूरा होगा। पूरा कार्यकम धार्मिक विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। इस मौके पर कंपनी के एमडी उमाशंकर तिवारी, मोहन और ज्ञानेश्वर मौजूद रहे। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि यह प्लांट स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। क्षेत्रवासियों के लिए नए रोजगार का हब बनेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जरूरतमन्दों को रोजी रोजगार के लिए देश-विदेश भटकना नहीं पड़ेगा। देश के पीएम और प्रदेश सीएम की सोच के अनुरूप व्यवसायिक गतिविधि शत प्रतिशत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि खेत आधारित इस क्षेत्र में रोजगार का नया द्वार खुला है। उमाशंकर तिवारी ने बताया कि लगभग 14 बीघा में स्थापित होने वाला प्लांट लगभग पचास करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें प्रति दिन एक सौ पांच टन कच्चा माल रिफाइंड तैयार होगा। जो खाने योग्य बनेगा। सैकड़ों लोगों के रोजगार की आजीविका का साधन बनेगा। क्षेत्र का नाम देश के पटल पर रोशन होगा। उन्होंने विधायक गणेश चौहान से सड़क और बिजली समस्या सबसे बड़ी बाधा होने की बात कही। जिस पर विधायक ने समस्या निस्तारण कराने में सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर मोहन तिवारी, ज्ञानेश्वर तिवारी, लीलावती हॉस्पिटल के एमडी बुद्विसागर पाण्डेय, शोभित त्रिपाठी, ईश्वर चन्द्र उर्फ कन्हैया तिवारी, शिव कुमार उपाध्याय, शिव कुमार, निकेश तिवारी, हरिहर तिवारी, ज्वाला तिवारी, दया शंकर तिवारी, राजेन्द्र राय, सन्दीप उपाध्याय, वीरेंद्र तिवारी, अंकित शर्मा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।