
खाटू श्याम निशान यात्रा से श्याम रंग में सराबोर रहा मेंहदावल कस्बा
Santkabir-nagar News - मेंहदावल में बुधवार को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा नरसिंहगढ़ी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः वहीं समाप्त...
मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे में बुधवार को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे समेत आसपास के जगहों के बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा नगर श्याम रंग में रंगमय रहा। यात्रा नरसिंहगढ़ी मंदिर पर से शुरू हुई। श्याम सलोना मित्रमण्डल व श्याम परिवार के तत्वाधान में भक्तजनों द्वारा खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली गई। खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा की शुरूआत से पहले नरसिंह गढ़ी मंदिर ध्वज का पूजन किया गया। निशान यात्रा अंजहिया बाजार, पोस्टआफिस, नगर पंचायत कार्यालय, ठाकुरद्वारा होते हुए रोडेवज तिराहा पंहुची।

वहां से पश्चिम टोला, नायक टोला, चौक बाजार होते पुन: नरसिंह गढ़ी मंदिर पर आकर समाप्त हुर्ह। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित रहे। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं समेत युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गई। आयोजक श्याम परिवार के सदस्यों ने कहा कि पद यात्रा में शामिल श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते है व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बाबा हारे का सहारा है। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नाते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं। इस दौरान गोपाल जी मिश्र, शिवसागर मद्धेशिया, पन्ना मिस्त्री, दिनेश लोहिया, चन्द्रिका प्रसाद अग्रहरि, अवध किशोर जायसवाल, विजय चौरसिया, अवतार वर्मा, राजन मोदनवाल, केशव, प्रेम मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




