गाजे बाजे और मनमोहक झांकियों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा
Santkabir-nagar News - नाथनगर ब्लाक के अजांव में मां काली के स्थान पर सर्व मंगला श्री काली महायज्ञ एवं रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं। शोभा...

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नाथनगर ब्लाक के अजांव में स्थित मां काली के स्थान पर सोमवार को सर्व मंगला श्री काली महायज्ञ एवं रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए कुआनो नदी के तट पर पहुंची। वहां से पवित्र जलकर भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। देवी भागवत एवं श्री मद्भागवत कथा में धार्मिक विद्वानों उपस्थित श्रद्धालुओं पर कथामृत की वर्षा करेंगे। यज्ञ स्थल से निकली शोभा यात्रा बेदूखोर, मानपुर, गौरा खुर्द, जोतखापुर आदि जगह से होते हुए मुड़ियारी घाट पहुंची। कलश में कुआनो नदी का पवित्र जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची। पीले वस्त्र धारण किए हुए सिर पर कलश लिए कन्यायें व महिलाएं शामिल हुईं। साथ में धर्म पताका के साथ चल रहे महिला और पुरुष के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। भक्त हरि नाम संकीर्तन करते हुए वाद्य यंत्रों और बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते हुए भक्ति के भाव में चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गाजे बाजे, हाथी घोड़ा के साथ मनमोहक झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन कमेटी ने बताया कि प्रत्येक दिन काशी से पधारे कथा व्यास आचार्य पंडित आशुतोष शुक्ल जी महाराज प्रवचन करेंगे। इसी तरह यज्ञाधीश पंडित महेश चंद्र उपाध्याय धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित राम नारायण धर द्विवेदी, विनोद कुमार दूबे, प्रधान सुभाष निषाद, ललकु दुबे, आशीष तिवारी, विंध्याचल, पूजा, हरिश्चंद्र, रामनाथ, अमरनाथ, कृष्ण चंद्र उपाध्याय, सुबाष ओझा, रामचंद्र दुबे, रामवती राजभर, छोटे लाल राजभर, शंभू प्रसाद, अनंत दुबे, बिरंगी राजभर शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।