प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने जमा की गबन की धनराशि
संतकबीरनगर, राहुल राय। नाथनगर ब्लाक के चन्दापार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव और

संतकबीरनगर, राहुल राय। नाथनगर ब्लाक के चन्दापार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने गबन की धनराशि को सरकारी खाते में जमा करा दिया है। धनराशि जमा होने के बाद बीडीओ ने तीनों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
जांच की प्रक्रिया
ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को लेकर हुई शिकायत के बाद जनपद स्तरीय दो सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। जांच में 2 लाख 34 हजार 162 रुपए के गबन की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसके दोषियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बाद गबन की धनराशि को जिम्मेदारों ने जमा कर दिया।
शिकायत और जांच कमेटी
उपायुक्त मनरेगा डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि नाथनगर ब्लाक के चन्दापार ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत हुए विकास कार्यों की शिकायत विनोद कुमार पुत्र राजमणि ने 19 जनवरी 2026 को किया था। शिकायत 29 बिन्दुओं पर रही। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर 20 जनवरी 2026 को भूमि सरंक्षण अधिकारी और भूमि सरंक्षण के अवर अभियन्ता की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने गांव में पहुंचकर जांच किया। जांच में ग्राम पंचायत में चन्द्रभान के खेत से प्रहलाद के खेत तक चकरोड पर हुए मिट्टी कार्य में 2 लाख 34 हजार 162 रुपए के अनियमितता की पुष्टि हुई।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
इसके बाद इसके दोषियों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस का उचित जवाब न मिलने के कारण रिकवरी कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए। मनरेगा नियमों के अनुसार दोषी पाए गए ग्राम प्रधान राम सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी मंजूषा और तत्कालीन तकनीकी सहायक इन्द्रजीत यादव रहे। इन तीनों से गबन की गई धनराशि की बराबर-बराब 78 हजार 54 रुपए के रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी कड़ी में तीनों दोषियों ने उक्त धनराशि को सरकारी खाते में जमा करा दिया। धनराशि जमा होने के बार तीनों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जिससे भविष्य में इनके द्वारा इस तरह की कोई अनियमितता न की जाए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


