गांव-गांव लगेगी रात्रि चौपाल, योजनाओं की जानकारी देंगे अधिकारी
लोहरौली में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पर विशेष जनजागरूकता अभियान 05 से 21 जून तक चलाया जाएगा। 45 ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 05 जून से 21 जून तक चलेगा। जनपद के 45 ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
चौपाल का आयोजन
जिला पंचायत राज अधिकारी संजीव राय ने भेजे गए पत्र लिखा है कि चौपाल का आयोजन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक ग्राम पंचायत भवन अथवा निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास भी किया जाएगा। अभियान के दौरान अधिकारियों की ओर से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने, सरकारी सेवाओं की जानकारी देने तथा विकास योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी सहभागिता रहेगी।
इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
रात्रि चौपाल के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों का चयन, जनसमस्याओं की सुनवाई एवं निस्तारण, विकास कार्यों की जानकारी, स्वच्छता, पेयजल और ग्राम विकास पर जागरूकता, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने के अभियान पर जोर रहेगा।
सेमरियावां ब्लाक इन गांवों में लगेगी चौपाल
सेमरियावां ब्लाक के नव्वाडीह द्वितीय में 08 जून को, बाघनगर में 10 जून, देवरिया नासिर में 15 जून और चंगेरा-मंगेरा में 17 जून को चौपाल लगाई जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


