Santkabir Nagar News: खबर छपते ही अन्नपूर्णा भवन का खुला ताला

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लॉक में अन्नपूर्णा भवनों पर लटक रहे ताले हटाए गए हैं। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद, विभाग ने बंद पड़े भवनों को सक्रिय कर राशन वितरण की व्यवस्था शुरू की। गांव वालों ने समाचार पत्र को बधाई दी और कई अन्नपूर्णा भवनों में राशन एकत्रित कर वितरण किया गया।

खबर छपते ही अन्नपूर्णा भवन का खुला ताला
खबर छपते ही अन्नपूर्णा भवन का खुला ताला

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से कई गांवों में बनाये गये अन्नपूर्णा भवनों पर लटक रहे तालों और उनके उपयोग में न आने की खबर आपके अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आया। श्रीनगर ग्राम पंचायत में लंबे समय से बंद पड़े अन्नपूर्णा भवन का ताला खुलवाकर राशन वितरण की व्यवस्था शुरू करा दी गई। कोटेदार के घर में रखे राशन को अन्नपूर्णा भवन में शिफ्ट कराया गया, जिसके बाद वहीं से कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण शुरू किया गया। खबर का असर होने पर गांव वालों ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र को बधाई दी है।

आपके अपने हिन्दुस्तान समाचार पत्र में 8 सितंबर के अंक में ‘साढ़े चार करोड़ खर्च के बावजूद अन्नपूर्णा भवनों पर लटक रहे ताले’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए अन्नपूर्णा भवनों के उपयोग में न आने और कई स्थानों पर कोटेदारों द्वारा घर अथवा किराये के भवन से राशन वितरण किए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था। खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और बंद पड़े भवनों को सक्रिय कराने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं शासन ने वर्ष 2022 में प्रदेश के सभी जिलों में 75-75 मॉडल उचित दर दुकानों के निर्माण का निर्देश दिया था। इसी क्रम में मेंहदावल विकास खंड में अब तक 60 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। लाखों रुपये खर्च कर अन्नपूर्णा भवन तैयार कराए जाने के बावजूद इन भवनों पर ताले लटक रहे थे और कोटेदार अपने घर या किराये के भवन से राशन वितरण कर रहे थे। इस मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। श्रीनगर में कोटेदार के घर में रखा राशन अन्नपूर्णा भवन में शिफ्ट कराकर वहीं से वितरण शुरू करा दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: खबर छपते ही अन्नपूर्णा भवन का खुला ताला