सोने चांदी की महंगाई ने बढ़ाई लोगों की चिंता
संतकबीरनगर में सराफा कारोबार महंगाई से प्रभावित है। आयात शुल्क बढ़ने से सोने-चांदी के दाम में अचानक वृद्धि हुई है। बाजार में रौनक नहीं है और कारोबारी ग्राहक आने का इंतजार कर रहे हैं। खरीदार महंगाई से परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि दाम कम होंगे। सरकार को कारोबारियों की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सराफा कारोबार जनपद में पहले सही काफी प्रभावित था। सहालग का समय होने के बावजूद बाजार में रौनक देखने को नहीं मिल रही थी। इसी बीच सरकार ने आयात शुल्क बढ़ा दिया। इससे सोने-चांदी के दर में अचानक से वृद्धि हुई है। इसका असर बाजार पर और अधिक पड़ गया है। बुधवार को बाजार में बिल्कुल रौनक देखने को नहीं मिली। कारोबारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। हर कोई बढ़े रेट को लेकर परेशान नजर आया। अभी लोगों को उम्मीद है कि सोने-चांदी के रेट में कमी आएगी। लेकिन बाजार की स्थिति और सरकार के रुख को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है।पिछले
कई महीनों से सोने-चांदी के कारोबारियों पर महंगाई की मार पड़ गई है। कारोबारी परेशान हैं। इसी बीच लगातार सोने चांदी के रेट और बढ़ने लगे हैं। आयात शुल्क के वृद्धि से कारोबारी और परेशान हो गए हैं। साथ ही ग्राहकों पर भी महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। सराफा कारोबारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रेट बढ़ने के कारण पहले से ही ग्राहक कम आ रहे थे। आयात शुल्क बढ़ने के कारण महंगाई और बढ़ गई है। इसका असर व्यापार पर पड़ा है। अपनी बहन की शादी के लिए खलीलाबाद जेवर खरीदने पहुंचे धनघटा के संतोष सिंह ने बताया कि कल बाजार का रेट कुछ और था। आज जब सामान लेने आए तो पता चला सोने के रेट में दस हजार से अधिक की बढ़ोत्तरी हो गई है। हर रोज बाजार में रेट बढ़ रहा है। आभूषण खरीदना कठिन हो गया है। कारोबारी रमाशंकर वर्मा ने बताया कि सरकार को सराफा करोबारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। पिछले छह महीने से हम लोगों का करोबार प्रभावित है। वर्तमान समय में कोरोना जैसी स्थिति हो गई है। इक्के-दुक्के ही कस्टमर आ रहे हैं। सहालग में भी लोग कम वजन का ही सामान खरीद रहे हैं। हर सामान में कटौती कर रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे करोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आयात शुल्क नहीं बढ़ाना चाहिए था। यह निर्णय सराफा कारोबारियों के हित में नहीं है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


