गैस संकट बरकरार, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीोई गैस सिलेंडरों की खेप पहुंचने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली। पिछले कई दिनों

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में ओटीपी की समस्या और सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति खराब है, शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने से संकट गहराया है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से होटल और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।

गैस संकट बरकरार, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीोई गैस सिलेंडरों की खेप पहुंचने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली। पिछले कई दिनों

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसियों पर कम सिलेंडर आपूर्ति के साथ ओटीपी की समस्या बनी हुई है। जितनी डिमांड हो रही है उतना सिलेंडर नहीं आ रहा है। इससे काफी संख्या में लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं ओटीपी की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क व सर्वर की समस्या से ओटीपी समय से नहीं मिल पाती। फिर से बुकिंग करानी पड़ती है। कहीं कहीं ओटीपी आने के बाद भी दोबारा बुकिंग करनी पड़ रही है। बघौली क्षेत्र में रसोई गैस संकट लगातार गहराता जा रहा है। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए परेशान दिख रहे हैं। लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से अधिकांश लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों का सीजन होने से मांग बढ़ गई है, जिससे संकट और गहरा गया है.

ग्रामीण इलाकों में स्थिति अधिक खराब

ग्रामीण इलाकों में स्थिति अधिक खराब बताई जा रही है। कई गांवों में उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों का आरोप है कि घरेलू सिलेंडरों की कमी के चलते ब्लैक में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। वहीं होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने के कारण नियमित वितरण नहीं हो पा रहा है। जैसे ही ट्रक पहुंचता है, कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक खत्म हो जाता है। लोगों को कई-कई दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है.

Voice of UP

गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

नाथनगर क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर इन दिनों रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था को लेकर हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर बुकिंग नहीं हो पा रही है। जबकि बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर मिलने में कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि फोन पर संपर्क करने पर सही जानकारी नहीं मिल रही। जिससे समस्या और बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में रसोई गैस की किल्लत से गृहिणियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

मेंहदावल स्थित गैस एजेंसी पर 1003 घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की खेप पहुंचने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली। पिछले कई दिनों से सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। कामर्शियल सिलेंडरों की कमी से होटल, चाय और मिठाई दुकानदारों की परेशानी कम नहीं हुई.

शादी-विवाह के सीजन के चलते कामर्शियल गैस सिलेंडरों की मांग लगातार बढ़ी हुई है, लेकिन एजेंसी पर कामर्शियल सिलेंडर नहीं पहुंचा। जिससे शादी विवाह वालों के साथ कई दुकानदारों और कारोबारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसी संचालक का कहना है कि कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद भी मांग में कोई कमी नहीं आई है। दूसरी ओर घरेलू गैस के लिए भी एजेंसी पर सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। बुकिंग कराने के बाद भी लोगों को समय से गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसी कर्मचारियों को भी भीड़ संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में गैस सिलेंडर की कमी का कारण क्या है?
संतकबीरनगर में गैस सिलेंडर की कमी का कारण कम सिलेंडर आपूर्ति और ओटीपी की समस्या है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।