कम सिलेंडर पहुंचने से दूर नहीं हो रही परेशानी

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल स्थित गैस एजेंसी पर कम सिलेंडर

कम सिलेंडर पहुंचने से दूर नहीं हो रही परेशानी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल स्थित गैस एजेंसी पर कम सिलेंडर पहुँचने से उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। कामर्शियल सिलेंडरों की संख्या बेहद कम होने के कारण शादी-विवाह वाले परिवारों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा।गैस एजेंसी पर पहले से ही पांच हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। ऐसे में सीमित आपूर्ति होने से एजेंसी और उपभोक्ता दोनों परेशान नजर आए। सुबह से ही एजेंसी परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सिलेंडर वितरण शुरू होते ही लेने वालों की लंबी कतार लग रही है। कम सिलेंडर आने से स्थिति यह है कि दोपहर तक सभी सिलेंडर समाप्त हो जा रहे हैं।

तमाम उपभोक्ताओं को बिना गैस सिलेंडर वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं एजेंसी कर्मचारियों को भी भीड़ संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।