Gas Cylinder Fire in Mahuli Area Injures Woman Villagers Respond Quickly खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, मामूली रूप से गृहणी झुलसी, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsGas Cylinder Fire in Mahuli Area Injures Woman Villagers Respond Quickly

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, मामूली रूप से गृहणी झुलसी

Santkabir-nagar News - नाथनगर के महुली क्षेत्र में बुधवार को सांखी हरिजन बस्ती में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस घटना में एक महिला मामूली घायल हुई। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सिलेंडर को आबादी से बाहर ले जाकर आग पर काबू...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 31 July 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, मामूली रूप से गृहणी झुलसी

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के ग्राम सांखी हरिजन बस्ती में बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। हो हल्ला सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। आनन फानन में गैस सिलेण्डर को आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाकर आग को बुझाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले की जानकारी ली। क्षेत्र के सांखी हरिजन बस्ती में बहाउ पुत्र मोती लाल के घर मे बुधवार को बहु शांति पत्नी वकील गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

आग बुझाने के चक्कर में शांति देवी मामूली रूप से झुलस गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। कुछ साहसी लोग आग से लिपटे सिलेंडर को आबादी क्षेत्र से बाहर ले गए। अथक प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। तब जाकर ग्रामीण राहत की सांस ली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके फायर बिग्रेड वाहन भी पहुंच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।