कामर्शियल सिलेंडर न आने से बढ़ी परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल में रसोई गैस की किल्लत लगातार

कामर्शियल सिलेंडर न आने से बढ़ी परेशानी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल में रसोई गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। खासकर शादी-विवाह के सीजन में होटल, हलवाई व अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।

गैस सिलेंडर की कमी

एजेंसी पर पहले से ही करीब पांच हजार सिलेंडरों का बैकलॉग बताया जा रहा है। ऐसे में सीमित संख्या में आए सिलेंडर जरूरत के मुकाबले नाकाफी साबित हुए। सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। वितरण शुरू होते ही मारामारी की स्थिति बन जाती है। हालत यह है कि जितने सिलेंडर आ रहे हैं वे दोपहर होते-होते खत्म हो जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग बिना सिलेंडर के ही वापस लौट जा रहे हैं। बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। दूसरी ओर एजेंसी कर्मियों को भी भीड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में घरेलू व कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई, तो समस्या और गंभीर हो सकती है। शादी-विवाह के मौसम में यह संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।

Voice of UP

रमवापुर एजेंसी से शादी वाले परिवारों को मिल रही सहूलियत

बघौली ब्लाक क्षेत्र में चल रहे गैस संकट के बीच रमवापुर स्थित गैस एजेंसी ने एक सराहनीय पहल करते हुए शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। जहां एक ओर आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं एजेंसी द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत विवाह समारोह वाले परिवारों को आसानी से कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

बघौली ब्लाक क्षेत्र के रमवापुर एजेंसी की इस पहल के तहत शादी वाले परिवारों को केवल शादी का कार्ड और आधार कार्ड दिखाने पर ही कामर्शियल (19 किलो) गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इससे उन परिवारों को काफी सहूलियत मिल रही है, जिनके यहां शादी-ब्याह जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हैं और गैस की कमी के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान संकट में यह पहल किसी राहत से कम नहीं है। शादी वाले घरों में भोजन व्यवस्था सबसे अहम होती है और गैस की अनुपलब्धता से कार्यक्रमों में बाधा आ सकती है। ऐसे में रमवापुर एजेंसी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है। शादी वाले परिजनों ने एजेंसी प्रबंधन के इस प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि अनावश्यक भागदौड़ से भी छुटकारा मिल रहा है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गैस की आपूर्ति प्रभावित चल रही है, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रमवापुर एजेंसी की यह पहल अन्य एजेंसियों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है。

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में गैस सिलेंडर की कमी की मुख्य वजह क्या है?
कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।