रसोई गैस संकट ने बिगाड़ा शादी-ब्याह वालों का बजट

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में रसोई गैस संकट ने शादी-ब्याह वालों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। कार्मशियल सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी बड़ी बाधा बन रही है। पहले 3 से 5 सिलेंडर मिलते थे, अब केवल 2 मिल रहे हैं। लोग कोयला भट्ठी और घरेलू गैस पर निर्भर हो गए हैं।

रसोई गैस संकट ने बिगाड़ा शादी-ब्याह वालों का बजट

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रसोई गैस का संकट ने शादी-ब्याह वालों के घर का बजट बिगाड़ रहा है। आयोजनों के लिए कार्मशियल सिलेंडर लेने के लिए अच्छी खासी सिक्योरिटी मनी जमा करनी जमा करनी पड़ रही हैं। मध्यम परिवारों के लिए कामर्शियल सिलेंडर की सिक्योरिटी मनी बड़ी बाधा बन रही है। वहीं शादी वाले घरों को पहले जहां 3 से 5 सिलेंडर मिल जाता था वहीं अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिल पा रहे हैं। ऐसे में कोयला भट्ठी, चूल्हा व घरेलू गैस के सहारे कार्यक्रम निपटाए जा रहे हैं।

रसोई गैस की आपूर्ति की स्थिति

बघौली क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। खासकर शादी-ब्याह के सीजन में सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पड़ताल में सामने आया है कि शादी वाले घरों को पहले जहां 3 से 5 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते थे, वहीं अब कई गैस एजेंसियों पर केवल 2 सिलेंडर ही दिए जा रहे हैं। वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सीमित सप्लाई के चलते सभी उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाना मजबूरी है।

Voice of UP

शादी वाले परिवारों की परेशानियां

शादी वाले परिवारों का कहना है कि इतने बड़े कार्यक्रम में दो सिलेंडर से काम चलाना कठिन हो रहा है, जिससे उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और सिक्योरिटी मनी की ऊंची दर भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। एक से अधिक सिलेंडर लेने में अतिरिक्त खर्च होने के कारण लोग इससे बच रहे हैं। शादी वाले घरों के लोगों का कहना है कि महंगे कामर्शियल सिलेंडर और सिक्योरिटी राशि के चलते बजट बिगड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवार अब कोयला भट्ठी, लकड़ी और घरेलू गैस सिलेंडर के सहारे ही कार्यक्रम निपटाने को मजबूर हैं। कुछ जगहों पर एक-दो कामर्शियल सिलेंडर लेकर ही काम चलाया जा रहा है। सामान्य घरेलू गैस आपूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं को समय से डिलीवरी न मिलने और बुकिंग के बाद इंतजार बढ़ने की शिकायतें मिल रही हैं।

गैस की किल्लत से शादी विवाह वाले परेशान

पौली क्षेत्र में शादी-विवाह के सीजन में जिन घरो में विवाह है उन घरों के लोग गैस के लिए काफी परेशान दिख रहे हैं। धौरहरा गाँव निवासी राजेश, मन मोहन, परड़िया निवासी महेन्द्र व शिवबखरी गांव निवासी राजेन्द्र ने बताया कि 7 मई को शादी है। गैस नहीं मिल रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी के यहां से पांच सिलेंडर कि जगह दो व तीन सिलेंडर का परमीशन मिला है। इतने कम सिलेंडर से काम नहीं चलेगा। कुछ लकड़ी से व कुछ आस-पास व रिश्तेदार से सिलेंडर मांगा गया है। यदि मिल गया तो कार्य चल जाएगा। भारत गैस एजेंसी मालिक ने बताया कि जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश के अनुसार संस्तुति पत्र के अनुसार शादी विवाह वाले घरों के मालिकों को अमानत धन राशि जमा करने के साथ गैस सिलेंडर दे दिया जाता है।

उपभोक्ताओं की भीड़ और वितरण की स्थिति

वहीं पौली स्थित भारत गैस एजेंसी पर जैसे ही उपभोक्ताओं को एजेंसी पर गैस आने की सूचना मिली तो उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। एजेंसी मालिक के सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लोगों को कतार में खड़ा करा कर वितरण कार्य शुरू कराया। गैस लेने पहुंची पौली गाँव निवासनी रोशनजहां ने बताया कि हम 28 अप्रैल को केवाइसी कराकर घर चले आए। बुकिंग के बाद आज गैस लेने एजेंसी पर सुबह से लाइन लगाए। चार घंटे के बाद जब गैस लेने का नंबर आया तो पास बुक देखकर बताया गया कि आपके पासबुक पर 1 मई को निकासी हो गई है। अब दुबारा बुकिंग के बाद गैस मिलेगी। इसी तरह माझा खड़गपुर निवासनी रूपा देवी बताया 29 तारीख को बुकिंग किए थे। तीन चार घंटे लाइन में लगने के बाद गैस नहीं मिली। अधिकांश लोगों को बिना गैस घर वापस लौटना पड़ा। एजेंसी मालिक ने बताया कि चार दिन के बाद एजेंसी पर गैस आई। वह भी मांग के सापेक्ष बहुत कम थी। इसलिए दिक्कत आई है। जैसे ही गैस एजेंसी पर आएगी। उपभोक्ताओं में गैस वितरित कर दिया जाएगा।

वितरण के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं

मेंहदावल कस्बे में 988 रसोई गैस तथा कामर्शियल 30 सिलेंडर पहुंचने के बाद वितरण कार्य शुरू हुआ। वितरण के बाद भी पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो सकी। हॉकरों की सक्रियता भी कुछ बढ़ गई है। जिससे मोहल्लों मे सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। इससे बुजुर्गों और महिलाओं को राहत मिली है। वहीं कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति जारी रहने से शादी-विवाह वाले घरों को आवश्यकता अनुसार पांच सिलेंडर तक दिए जा रहे हैं। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि पहले से बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जा रही है। साथ ही घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में नियमित आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आगे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में गैस की किल्लत का क्या कारण है?
संतकबीरनगर में गैस की किल्लत का कारण शादी-ब्याह के सीजन में सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतें हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।