गोतस्कर गैंग के सगरना समेत 06 सदस्यों पर लगा गैंगस्टर

Mar 02, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में दुधारा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवैध वध और मांस एवं चमड़े की बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। गिरोह का नेता मोहम्मद शमीम है और इसमें 6 सदस्य शामिल हैं। इस गिरोह के कार्यों से स्थानीय जनता में भय और दहशत व्याप्त है।

गोतस्कर गैंग के सगरना समेत 06 सदस्यों पर लगा गैंगस्टर

संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवैध वध और उनके मांस व चमड़े की बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के सगरना समेत 06 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि दुधारा क्षेत्र के करमाखान के रहने वाले मोहम्मद शमीम का संगठित गिरोह है। गैंग में एकलाख निवासी कथकपुरवा थाना रुधौली जनपद जनपद बस्ती, अलाउद्दीन उर्फ कोईल निवासी रक्शाकला, दुधारा, अनीश निवासी करमाखान दुधारा, अब्दुल कलाम निवासी रक्शाकला दुधारा, ईदु निवासी साफियाबाद दुधारा सदस्य हैं। गैंग लीडर मोहम्मद शमीम है। यह गिरोह अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक भौतिक एवं दुनियावी लाभ के लिए गोवंशीय पशुओं का वध करके उसके मांस एवं चमड़े की बिक्री करने जैसी जघन्य अपराध कारित किए हैं।

इस गिरोह के कृत से जनता में भय एवं दहशत व्याप्त है। इस कारण से जनता का कोई भी व्यक्ति इस गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा लिखाने एवं गवाही देने का साहस नहीं करता है। इन सभी कारणों से गैंग के सदस्यों का समाज में स्वतंत्र एवं स्वच्छंद रहना जनहित में ठीक नहीं है। इस गैंग पर अकुंश लगाने के लिए डीएम से अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।