Santkabir Nagar News: ऑपरेशान के बाद पेट में रह गया गाल ब्लेडर स्टोन

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नेशनल हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम में

Santkabir Nagar News: ऑपरेशान के बाद पेट में रह गया गाल ब्लेडर स्टोन

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नेशनल हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम में नगरा बौड़िहार के रहने वाले मनीष कुमार का अप्रैल माह में गाल ब्लेडर का आपरेशन हुआ था। चिकित्सक ने आपरेशन को सफल बताया, लेकिन मरीज का दर्द बढ़ता गया। पीड़ित परेशान होकर डा. राममनोहर लोहिया में लखनऊ में जांच कराया तो पता चला कि वह गाल ब्लेडर अंदर ही है। अब पीड़ित परेशान है। मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी डा. रामरतन के नेतृत्व में जांच शुरू हो गई है।जांच अधिकारी ने 16 सितम्बर को पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए सीएमओ कार्यालय बुलाया था।

पीड़ित ने अपना लिखित बयान दर्ज कराया है। मरीज का कहना है कि हमें न्याय मिलना चाहिए। भविष्य में किसी और मरीज के साथ इस प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन के साथ साथ आरोपी चिकित्सक पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। मरीज का कहना है कि मुझे संदेह है कि मेरा आपरेशन जिस डाक्टर के द्वारा करना बताया गया था उस चिकित्सक ने किया नहीं है। अस्पताल को यदि चिकित्सक बदलने की स्थिति बनी तो मुझे बताया जाना चाहिए था। इसके लिए मैं हर स्तर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। सीएमओ डा. रामानुज कनौजिया ने बताया कि शिकायत मिली थी। मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: ऑपरेशान के बाद पेट में रह गया गाल ब्लेडर स्टोन