Santkabir Nagar News: हादसे में फर्नीचर कारोबारी के भाई की मौत
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा की मौत हो गई। वह पचपोखरी बाजार में अपने भाई की फर्नीचर दुकान पर कारीगर थे और साइकिल से घर लौट रहे थे। हादसा अमया-पचपोखरी मार्ग पर हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा थाना क्षेत्र के अमया-पचपोखरी मार्ग पर गुरुवार की देर शाम हुए हादसे में फर्नीचर कारोबारी के भाई की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।दुधारा क्षेत्र के अमया गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ शर्मा के भाई का पचपोचरी बाजार में फर्नीचर का कारोबार है। उसी फर्नीचर की दुकान पर विनोद कारीगर थे। गुरुवार की शाम दुकान से विनोद साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह पचपोखरी-अमया मार्ग पर 300 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उसी दौरान विनोद की मौत हो गई। सूचना पर पचपोखरी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार पाठक सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विनोद छह भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। इनके सबसे बड़े भाई मनोज, तीसरे नंबर पर दीपक, चौथे पर अशोक, पांचवे पर सुनील और छठे पर प्रदीप कुमार हैं। सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। विनोद की पत्नी का दो साल पहले निधन हो चुका है। इनके पास कोई बच्चे नहीं है। तीसरे नंबर के भाई दीपक के साथ अमया गांव में रहते थे। उसी की फर्नीचर की दुकान पर कारीगरी का काम करते थे। दुकान से घर जाते दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


