पंप हो रहे ड्राई, चक्कर लगा रहे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के पेट्रोल पंपों पर लगातार ईंधन की कमी हो रही है। कई पेट्रोल पंप सूख चुके हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह के सीजन में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। पंप मालिकों का कहना है कि आपूर्ति में कटौती के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

पंप हो रहे ड्राई, चक्कर लगा रहे लोग

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के पेट्रोल पंप आए दिन ड्राई हो रहे हैं। कहीं पेट्रोल तो कहीं डीजल खत्म हो गया है। इसके चलते लोग चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं। हालत यह है कि प्रतिदिन जिले के आधे पंप ड्राई हो जा रहे हैं। लोगों को तेल भराने के लिए कई पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

ईंधन की समस्या

पौली संवाद के अनुसार क्षेत्र में डीजल पेट्रोल कि परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र स्थित दो पेट्रोल पम्प पर एक जगह डीजल तो एक जगह पेट्रोल खत्म हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। किसान सेवा केन्द्र इंडियन आयल दुल्हापार बाजार में तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल दोनों पूरी तरह खत्म हो चुका था। शुक्रवार की रात आया। तेल आने की खबर मिली तो लोगों की भीड़ से शनिवार की रात पेट्रोल खत्म हो गया। तब सग लोग पंपों का चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। इसी तरह एके पेट्रोलियम खरचा में डीजल खत्म हो गया है। उपभोक्ताओं ने बताया शादी-विवाह के सीजन में तेल कि कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। बारात, तिलक और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के चलते वाहनों और जनरेटर के लिए ईंधन की खपत बढ़ गई है। आपूर्ति कम पड़ने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल पम्प मालिकों का कहना है कि डिपो से कोटे में कटौती होने से समस्या आ रही है।

Voice of UP

पेट्रोल और डीजल का संकट

नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त होने की स्थिति बन गई है। जबकि दो पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। पंप कर्मचारियों के अनुसार कई पंपों पर मात्र कुछ लीटर पेट्रोल और डीजल ही शेष बचा है। जिससे कभी भी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल नहीं मिल सका। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया गया। पंप संचालकों का कहना है कि समय से टैंकर नहीं पहुंचने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से स्टॉक तेजी से घटता जा रहा है। यदि जल्द ही नए टैंकर नहीं पहुंचे तो क्षेत्र के अन्य पंप भी ड्राई हो सकते हैं। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों और दैनिक कार्यों के लिए वाहन इस्तेमाल करने वालों को झेलनी पड़ रही है। किसान, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग ईंधन संकट से चिंतित नजर आए। कई वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते दिखाई दिए।

वाहन स्वामियों की समस्या

मगहर तथा आस-पास स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिल रहा है। इसे लेकर वाहन स्वामियों को भटकना पड़ रहा है। तीन पहिया व चार पहिया वाहन तेल न मिलने के कारण खड़े रहे। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। पेट्रोल डीजल की चाहत में पूरे दिन तेल के लिए पम्प के चक्कर लगाते रहे। तेल न मिलने के कारण लोग अपनी यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। लगन में न्योता पर नहीं कर पा रहे है। जिसमें तेल का आभाव बाधक बन रहा है।

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में पेट्रोल पंप सूखने की वजह क्या है?
पंप मालिकों का कहना है कि डिपो से कोटे में कटौती होने से समस्या आ रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।