जिले में हर सप्ताह लगेंगे क्लब फुट कैम्प

Mar 15, 2026 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में जन्मजात टेढ़े पैर और हाथ वाले बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में कैंप लगाया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। 36 चिकित्सक नियमित रूप से विकलांग बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराएंगे।

जिले में हर सप्ताह लगेंगे क्लब फुट कैम्प

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जन्मजात टेढ़े पैर व हाथ वाले बच्चों का इलाज अब जिला अस्पताल में कैंप लगा कर किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों को ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालयों में जन्म लेने वाले बच्चों को चिन्हित किया जाता है। इन बच्चों का जिला अस्पताल में लाकर फ्री में इलाज किया जाता है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सोहन गुप्त को नियुक्त किया गया है। आरबीएस के योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में दो-दो टीमें तैनात हैं और प्रत्येक टीम में दो-दो चिकित्सक हैं। जिले में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 36 चिकित्सकों की तैनाती है।

ये चिकित्सक नियमित रूप से डिलेवरी प्वाइंट की जांच करते हैं। जन्म के समय कोई बच्चा विकलांग मिलता है तो उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया जाता है। आरबीएसके टीम के साथ एक स्वयं सेवी संगठन अनुष्का फाउंडेशन मरीजों का नियमित रूप से इलाज करेगी। डा. सोहन गुप्त ने बताया कि आरबीएसके टीम के चिकित्सक नियमित रूप से विकलांग वाले चिकितसकों को खोजते हैं। यही चिकित्सक जन्मजात दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करते हैं। जो बच्चे दिव्यांग होते हैं उन बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जाता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।