मृत महिला की जगह दूसरी महिला ने रजिस्ट्री बैनामा कर दी जमीन

Feb 23, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के भेलाखर्गकला गांव की रहने वाले एक महिला

मृत महिला की जगह दूसरी महिला ने रजिस्ट्री बैनामा कर दी जमीन

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के भेलाखर्गकला गांव की रहने वाले एक महिला की मौत के दो साल बाद कूट रचना करके उसकी जगह दूसरी महिला ने उसके हिस्से की जमीन का रजिस्ट्री बैनामा कर दिया। पीड़ित पति ने ऐसा आरोप लगाते हुए रविवार की देर शाम मेंहदावल थाने में प्रार्थना पत्र देकर क्रेता, विक्रेता समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा जप्ती के रहने वाले रामसुभग पुत्र पियारे का आरोप है कि बेलहर क्षेत्र के भेलाखर्गकला में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी उर्मिला देवी पुत्री बरसाती भेलाखर्गकला की थीं।

जिनकी मृत्यु 06 सितंबर 2023 को हो गई थी। आरोप है कि उसकी पत्ली उर्मिला देवी पुत्री बरसाती के स्थान पर उर्मिला उर्फ सुनीता पुत्री बरसाती पत्नी सर्वजीत निवासी भेलाखर्गकला बनकर कर मौजा भेलाखर्गकला में स्थित गाटा संख्या 139 रकबा 0.250 हेक्टेयर का 1-3 भाग 0.083 हेक्टेयर का बैनामा ऊषा पत्नी चंद्रभान निवासी सौरहा रजापुर सरैया तहसील खलीलाबाद के पक्ष में कूट रचित तरीके से कार्यालय उप निबधक मेंहदावल में अपने मददगार गवाहों की मदद से वर्ष 2025 में विक्रय कर दिया। गवाह बेचन निवासी भगौसा थाना दुधारा व रामकेश पुत्र रामसरन निवासी भेलाखर्ग कला थाना बेलहर, लेखक रामसूरत यादव एडवोकेट तहसील मेंहदावल के सह पर फर्जी रजिस्ट्री बैनामा कर दिया गया, जो जाली एवं फर्जी है। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उर्मिला उर्फ सुनीता, ऊषा देवी, बेचन, रामकेश और रामसूरत यादव के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।