
जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, जान से मारने की धमकी
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में धनघटा थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर 36,02,350 रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने की कोशिश की, तो आरोपी मुकर गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धनघटा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर तीन लोगों द्वारा हक व्यक्ति से लाखों रुपये ठग लिए। अब जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित सौरभ मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उसे लखनऊ में जमीन का नक्शा दिखाकर भरोसा दिलाया कि वे उसकी जमीन की रजिस्ट्री कराएंगे। विश्वास में आकर पीड़ित ने अपनी जमा पूँजी, कर्ज और बैंक लोन लेकर आरोपियों को कुल 36,02,350 का भुगतान किया। भुगतान एक व्यक्ति को 13,17,500 रुपये व दूसरे को ₹13,17,500 एवं तीसरे को ₹9,67,350 (आरटीजीएस, फोनपे और गूगल पे के माध्यम से) किया।

जब पीड़ित ने जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया, तो तीनों आरोपी मुकर गए। पीड़ित के अनुसार, कुछ राशि (लगभग ₹5,00,000) ही वापस की गई, जबकि बाकी धनराशि देने से इनकार कर दिया गया। साथ ही आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। प्रार्थी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धन हड़पने और धमकी देने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बैंक लोन चुकाने में असमर्थ हैं।धनघटा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में आने की संभावना है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




