
जालसाजी करने वाले मां और तीन बेटों पर केस दर्ज
संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में पुलिस ने गोला बाजार निवासी मां और उसके तीन बेटों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। रिटायर्ड दरोगा ने आरोप लगाया है कि आरोपी फर्जी बिक्रीनामा दस्तावेज के जरिए उन्हें परेशान कर रहे...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोला बाजार निवासी मां और उसके तीन बेटों के खिलाफ जालसाजी और षडयंत्र का केस दर्ज किया है। मामले में पीड़ित रिटायर्ड दरोगा का आरोप है कि फर्जी बिक्रीनामा दस्तावेज के सहारे चारों आरोपी उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुरानी सब्जी मंडी गोरखपुर रोड खलीलाबाद के रहने वाले पीड़ित रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार राय पुत्र राधेश्याम राय का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी विद्यारानी राय व चाची इन्द्रावती राय के नाम गाटा सं. 1577 का 5/6 भाग पांच मई 2008 को कृष्ण कुमार, वंशराज, हंसराज से रजिस्ट्री बैनामा कराया।

खारिज दाखिल में सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, प्रतीक कुमार, आशा देवी निवासी गोला बाजार खलीलाबाद द्वारा उपरोक्त जमीन पांच रुपये के स्टांप पर किशोर कुमार वर्मा निवासी खलीलाबाद के नाम से बिक्रीनामा का फर्जी दस्तावेज जमा कर आपत्ति न्यायालय तहसीलदार सदर की कोर्ट में दाखिल कर दिया। किशोर कुमार वर्मा ने न्यायालय में उपस्थित होकर बयान दिया गया और लिख कर दिया कि उपरोक्त बिक्रीनामा दस्तावेज फर्जी है। उनके जरिए कोई खरीदारी एवं बिक्रीनामा गाटा संख्या 1577 का नहीं किया गया है। न्यायालय के जरिए उसका खारिज दाखिल कर दिया गया है। अब विपक्षी ने दीवानी न्यायालय में बैनामा मंजूरी का वाद दायर किया है। सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, प्रतीक कुमार व आशा देवी एक राय होकर उसके बैनामा की जमीन हड़पने के उद्देश्य से स्वकूटरचित दस्तावेज फर्जी बना कर उसे परेशान कर रहे हैं। मुकामी पुलिस भी उसे परेशान कर रही है। चूंकि मामला अपराधिक कृत्य उजागर होने के कारण ही दीवानी वाद दाखिल कर मुकदमे से बचना चाहते हैं। इस कारण दीवानी दाखिल किया है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद की जांच आख्या में भी फर्जी प्रमाणित है। ऐसी स्थित में सुशील उपरोक्त के विरुद्ध अपराधिक षड़यन्त्र धोखाधड़ी का अपराध करता है। पीड़ित ने डीआईजी बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सुशील कुमार, पियूष कुमार, प्रवीन कुमार और आशा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




