
व्यापार करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, मुकदमा
संक्षेप: Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद में व्यापार करने के नाम पर
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद में व्यापार करने के नाम पर एक कर्मचारी के पेपर लेकर लाखों रुपए का लोन करवा कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में पैसा जमा करने के नाम पर समझौता हुआ पर आरोपी ने जमा नहीं किया। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी कर्मदेव पुत्र वासुदेव यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह पीडब्लूडी विभाग में रोड रोलर पर क्लीनर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा पिपरपाती निवासी सुरेश कुमार उनके पूर्व परिचित हैं।
सुरेश ने उनसे बैंक से लोन लेकर कुछ व्यापार करने की बात कही तथा बैंक से लोन भी करा देने के लिए कहा। वह उनके सरकारी कर्मचारी होने का हवाला देकर काम में हिस्सेदार बनकर उनका व्यापार के देखभाल भी करने की बात ही। मामला तय होने के बाद सुरेश ने उनसे कई कागजात पर हस्ताक्षर बनवाए तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि ले लिए। सुरेश कुमार उनको कभी बैंक में नहीं ले गए और उनके नाम से 5 फरवरी 2022 को एचडीएफसी बैंक से पांच लाख 27 हजार 576 रुपये का आनलाईन लोन करा लिया। लोन के रुपये में से तीन लाख 90 हजार रुपये अपने खाते में 7 फरवरी को स्थानान्तरित करा लिया। सुरेश कुमार ने उनके नाम से आईसीआईसीआई बैंक से दूसरा आनलाईन लोन 10 मई 2022 को चार लाख रुपये स्वीकृत कराकर उसमें भी दो लाख रुपये अपने खाते में 11 मई स्थानान्तरित कर लिया। जब उनको उक्त लोन के बारे में पता चला तब सुरेश कुमार से पूछताछ की। जिस पर उसने अपनी गलती स्वीकार किया और कहा कि वह सब रुपये जमा करवा देगा। इसके बाद 100 रुपये के स्टांप पर लिखा पढ़ी हुई। सुरेश कुमार ने बदनीयती से आज तक कोई रुपये नहीं दिया और न ही उनके खाते में भेजा। लोन के खाते में भी रुपये नही जमा किया। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पंडेय ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




