ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरसंतकबीरनगर: चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, कोविड-19 मरीजों की संख्‍या बढ़कर 204 हुई

संतकबीरनगर: चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, कोविड-19 मरीजों की संख्‍या बढ़कर 204 हुई

संतकबीरनगर में बुधवार को चार नए कोरोना मरीज पाए गए। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 204 हो गई। संक्रमित मरीजों को एल-1 अटैच हास्पिटल सेंट थामस स्कूल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एसीएमओ प्रशासन डॉ....

संतकबीरनगर: चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, कोविड-19 मरीजों की संख्‍या बढ़कर 204 हुई
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,संतकबीरनगर Wed, 24 Jun 2020 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर में बुधवार को चार नए कोरोना मरीज पाए गए। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 204 हो गई। संक्रमित मरीजों को एल-1 अटैच हास्पिटल सेंट थामस स्कूल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एसीएमओ प्रशासन डॉ. मोहन झा ने दी। 

डॉ. झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में चार नए मरीज पाए गए। इनमें से पौली ब्लाक के रोशया बाजार में एक मरीज पाया गया है। मेहदावल के ठाकुरद्वारा में हुई सैंपलिंग में एक मरीज पाया गया है। यहां पहले भी मरीज मिल चुका है। वहीं महुली बेल्डुहा पड़रहा में एक युवक पॉजिटिव मिला है। महुली के ही मेहनिया में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। 

यहां भी पहले एक मरीज मिल चुका है। डॉ. मोहन झा ने बताया कि इन मरीजों को कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य टीमें इन गांवों में भ्रमण कर सर्वे कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें