Santkabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: सेमरियावां के दुधारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुँचाया। दो की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में अनस मोहम्मद, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद आजाद और मोहम्मद जीशान शामिल हैं।

Santkabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के गंगैचा मोड़ पर बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान दुधारा निवासी अनस मोहम्मद (18) पुत्र अब्दुर्रहमान, मोहम्मद रेहान (17) पुत्र आजाद तथा बत्सी-बत्सा निवासी मोहम्मद आजाद (24) पुत्र हकीमुल्लाह और मोहम्मद जीशान (30) पुत्र एजाज अहमद के रूप में हुई। सीएचसी सेमरियावां में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनस मोहम्मद और मोहम्मद आजाद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं मोहम्मद रेहान और मोहम्मद जीशान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल