ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरटीएमसी सांसद के खिलाफ पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

टीएमसी सांसद के खिलाफ पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव टीएमसी सांसद...

टीएमसी सांसद के खिलाफ पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरTue, 12 Jul 2022 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम।

संतकबीरनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव टीएमसी सांसद महुआ मित्रा के मां काली पर अभद्र टिप्पणी से आहत हैं। उन्होंने एसपी से मिल कर तहरीर दी है। कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी है। ऐसे सांसद को फौरी तौर पर गिरफ्तार किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं हिंदू धर्म का अनुयायी हैं। देवी देवतओं की पूजा करता है। ऐसे में महुआ का यह कथन ‘मेरे लिए काली का मतलब मांस और मदिरा स्वीकार्य करने वाली देवी है आहत करने वाला है। इससे जान सामान्य की भावनाएं भड़क उठेंगी। ज्ञापन देने वालों में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक निरंजन लोहिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नगर भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद के महामंत्री मुरलीधर जायसवाल, परमात्मा गुप्ता आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े