Santkabir Nagar News: बीस गांव सरयू की बाढ़ के पानी से प्रभावित
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में सरayu नदी के बाढ़ से बीस गांव प्रभावित हुए हैं। नौ प्राथमिक विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। ग्रामीण प्रशासन से नाव की मांग कर रहे हैं। हालांकि नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन प्रभावित गांवों की स्थिति गंभीर है।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के बाढ़ से नदी व महातटबंध के बीच बसे बीस गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों मे बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वह नौ प्राथमिक विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर जाने से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बाढ़ ने ग्रामीणों के सम्मुख अनेक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। गायघाट दक्षिणी में ग्रामीणों ने पर्याप्त नाव की व्यवस्था न होने व बचाव कार्य मे शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से नाव लगाने की मांग की है। हालांकि नदी का जलस्तर घटने लगा है। इसके बावजूद प्रभावित गांव पानी से घिरे हुए हैं。
बाढ़ की स्थिति
सरयू नदी की बाढ़ से माझा क्षेत्र के गांवों की हालत खराब हो गई है। बाढ़ से नौ परिषदीय विद्यालयों में पानी घुसने से विद्यालय बन्द कर दिया गया है। बच्चों को पठन पाठन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। हैंसर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धमचिया, प्राथमिक विद्यालय सियर कला, प्राथमिक विद्यालय गायघाट दक्षिणी, प्राथमिक विद्यालय भौवापार, प्राथमिक विद्यालय कठहा खैरगाड़, प्राथमिक विद्यालय केवटहिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट दक्षिणी में बाढ़ का पानी भर गया है। स्कूल में बाढ़ का पानी ही नजर आ रहा है।
शिक्षा पर प्रभाव
यहां पढ़ने वाले लगभग आठ सौ से अधिक छात्र छात्राओं का पठन पाठन ठप हो गया है। यहां पर तैनात शिक्षक भी नदारद हैं। गायघाट निवासी प्रभुनाथ यादव, रामशंकर यादव, हरिकेश यादव, राम प्रसाद चौहान, अनिरुद्ध आदि ने बताया कि बाढ़ से रोजी-रोटी छिन गई है। अब बच्चों का भविष्य भी खराब हो रहा है। इस संबन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी हैंसर ज्ञान प्रकाश मिश्र ने बताया कि बाढ़ से अब तक नौ विद्यालय बन्द हो चुके हैं। वहां पढ़ने वाले बच्चों के पठन पाठन के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।


