Flood Hits Chapra Magarvi Village Ring Dam Breached Villagers Evacuate छपरा मगर्वी के कुर्मियान टोला का रिंग बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsFlood Hits Chapra Magarvi Village Ring Dam Breached Villagers Evacuate

छपरा मगर्वी के कुर्मियान टोला का रिंग बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत

Santkabir-nagar News - छपरा मगर्वी गांव के कुर्मियान टोला में रिंग बांध टूटने से बाढ़ का पानी फैल गया है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई हैं और ग्रामीणों को अपने घरों में पानी घुसने का डर है। प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 7 Sep 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
छपरा मगर्वी के कुर्मियान टोला का रिंग बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की तलहटी में बसे छपरा मगर्वी गांव के कुर्मियान टोला की सुरक्षा के लिए बनाया गया रिंग बांध टूट जाने से बाढ़ का पानी गांव में फैल गया है। बाढ़ के पानी से जहां सैकड़ों एकड़ फसल जल मग्न हो गई है। वही ग्रामीणों को अब बाढ़ का पानी घरों में घुसने की आशंका सता रही है। ग्रामीण अपने घरों के सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुचाना शुरू कर दिए हैं। गनीमत यह है कि कल शाम से ही सरयू नदी का जल स्तर स्थिर होने बाद नीचे उतरने लगा है। शनिवार की सुबह तक खतरे के निशान से पांच सेमी नीचे आ गया था।

वहीं शाम चार बजे उसी पर स्थिर बना है। ग्रामीण नदी का जल स्तर नीचे उतरने की आस लगाए हुए हैं। जब तक जल स्तर कम नहीं होगा पानी का प्रवाह गांव की तरफ होता रहेगा। प्रशासन का कोई अधिकारी अभी तक बाढ़ से प्रभावित गांव में नहीं पहुंचा जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बाढ़ से प्रभावित छपरा मगर्वी के कुर्मियान टोला में कुल लगभग 70 परिवार रहते हैं। ग्रामीण अमर सिंह वर्मा, सुबाष वर्मा, श्रीपाल वर्मा, गौतम चौहान, राहुल चौहान, नृसिंह, नन्दू, पंकज चौहान, भगवान दास आदि ने बताया कि इस टोले की सुरक्षा के लिए लगभग पांच दशक पहले रिंग बांध बनवाया गया था। यह रिंग बाध लगभग 800 मीटर लम्बा है। इसे गुलरिहा सिवान के पिच रोड से जोड़ा गया है। वर्ष 2022 में जब बाढ़ क्षेत्र के दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छपरा मगर्वी में आए थे। तब इस रिंग बांध की मरम्मत गांव के प्रधान द्वारा कराई गई थी। पिछले वर्ष बाढ़ से छतिग्रस्त बन्धे की लगभग 200 मीटर मरम्मत कार्य प्रधान द्वारा कराया गया था। डेढ़ दर्जन गांवों को सुरक्षा देता है रिंग बांध ग्रामीणों ने बताया कि इस रिंग बाध से लगभग लगभग डेढ़ दर्जन गांवों की सुरक्षा होती है। यदि रिंग बांध को बाढ़ खंड़ को सौप दिया जाय तो बांध सुरक्षित हो सकता है। इसके लिए कई बार कहा गया पर इस मुद्दे पर कभी सुनवाई नहीं होती है। जलस्तर बढ़ा हो घरों में घुस जाएगा बाढ़ का पानी सरयू नदी का जलस्तर शनिवार सुबह से शाम तक स्थिर बना है। जलस्तर बढ़कर यदि गांव की सड़क को पार कर गया घरों में बाढ़ का पानी घुस जायेगा। गांव की मुख्य मार्ग को छोड़ बाढ़ का पानी गांव के चारो तरफ भर गया है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिन्तित हैं। तीन पोल में उतर रहा करंट पिछले कई दिनों से गांव की विद्युत आपूर्ति खराब थी। शुक्रवार की शाम को विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की गई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगे तीन विद्युत पोल में बिजली उतर रही है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सूचना के बाद भी अभी कोई विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।