Santkabir Nagar News: बाढ़ के संकट से नहीं उबर पा रहे माझा वासी

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम

बाढ़ के संकट से नहीं उबर पा रहे माझा वासी
बाढ़ के संकट से नहीं उबर पा रहे माझा वासी

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम जरूर हुआ है लेकिन लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। नदी का जलस्तर घटा तो लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में जुट रहे थे। लेकिन एक बार फिर नदी का पानी बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इससे बाढ़ का पानी एक बार फिर गांव के चारों तरफ फैल गया है। वहीं प्रतिदिन बारिश के कारण सभी रास्ते कीचड़युक्त हो गए हैं। लोग पानी में घुसकर आ-जा रहे हैं। पशुओं को खिलाने के लिए चारे की भी समस्या बनी हुई है।

पानी का बढ़ता स्तर

धनघटा तहसील क्षेत्र के गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, सुअरहा, भौवापार, धमचिया समेत 18 गांव सरयू नदी के बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लोगों के दरवाजे तक पहुंचा बाढ़ का पानी घर में रहना दुश्वार कर दिया था। लेकिन धीरे-धीरे नदी का पानी घटा तो लोग रोजमर्रा कि जरूरतों मे लग गए थे। कुछ ही दिनों बाद एक बार फिर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई। दो दिन से गांव के चारों तरफ पानी फैल गया है। ऊपर से प्रतिदिन बारिश हो रही है। इसके कारण सभी रास्ते कीचड़युक्त हो गए हैं।

पशुओं के लिए चारे की समस्या

ग्रामीण राम शंकर, शेषनाथ, भवानी प्रसाद, रामनरेश, शिवराम, राधे आदि का कहना है कि पहले आई बाढ़ के कारण घर में रखे गए समान खराब हो गए थे। एक बार फिर नदी के बढ़ने के कारण चारों तरफ पानी फैल गया है। हालांकि जलस्तर अभी नाव चलाने लायक नहीं हुआ है। इसके चलतते लोगों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या इस समय पशुओं को खिलाने के लिए चारे की हो गई है। गांव वालों का कहना है कि पशुओं को खिलाने के लिए भूसा का प्रबंध करने का आदेश मंडलायुक्त ने पशुपालन विभाग के लोगों को दिया था। लेकिन विभाग के जरिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिससे पशुओं को खिलाने के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। हरा चारा बाढ़ के कारण डूबकर नष्ट हो गया। नदी जिस रफ्तार के साथ बढ़ रही है उसे प्रतीत होता है कि यहां के लोग एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।

सवाल और जवाब

✦बाढ़ का पानी कब कम हुआ था?−
बाढ़ का पानी कम हुआ था, जिससे लोग रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में जुट गए थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: बाढ़ के संकट से नहीं उबर पा रहे माझा वासी