संतकबीरनगर में अज्ञात कारणों से लगी आग, दस बीघा फसल जली
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिससे करीब दस बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन एक युवक ने ट्रैक्टर से खेत में जुताई करके आग को बढ़ने से रोकने में मदद की।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर-नोकता सीवान में सोमवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगने से करीब दस बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया गया। इस दौरान पुलिस भी पहुंची।तेज हवा के झोंके के बीच खेत में लहरा रही गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से किसानों के होश उड़ गए। तेज हवा के साथ खेत में लपट मार रही आग आबादी की तरफ बढ़ने लगी। भारी संख्या में लोग पहुंच गए। लेकिन धधकती आग के आगे जोर नहीं चल पा रहा था।
इस दौरान एक साहसी युवक ने खेत में ट्रैक्टर उतारकर जुताई करते हुए काफी हद तक आग को बढ़ने से रोक दिया। महिलाओं व पुरुषों ने बाल्टी से पानी भर-भर आग को बुझाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आग बुझने से लोगों ने राहत की सांस ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


