Santkabir Nagar News: शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित कपड़े की

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित कपड़े की दुकान में विद्युत की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलकर बगल में किराना की दुकान में भी फैल गई। धुआं व आग की लपट देख शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी सियाराम व संजय लगभग 15 वर्षों से पौली बाजार में आवासीय मकान बनाकर सियाराम वस्त्रालय व संजय किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को प्रतिदिन की तरह दुकान बन्द कर सोने चले गए।
सियाराम ने बताया कि रविवार को भोर में दुकान के अन्दर धुआं देख आवक रह गए। दुकान की तरफ आए तो दुकान के अन्दर से आग की लपटें निकल रही थीं। आग लगी देख चिल्लाने लगे। शोर सुन आस-पास के तमाम दुकानदार व अन्य लोग इकट्ठा हो गए। विद्युत विभाग को सूचना दे विद्युत आपूर्ति बन्द कराई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों में बड़ी मात्रा में रखा लाखों का कपड़ा व किराना का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस घटना से पौली बाजार मे घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित दोनों दुकानदारों के अनुसार आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


