धू-धूकर जली बाइक, चौराहे पर मचा अफरातफरी
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में टेमा रहमत चौराहे पर रविवार को बाइक में आग लग गई। शाद रहमान, जो बाइक चला रहे थे, ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखकर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण संभवतः तेल का रिसाव हो सकता है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेमा रहमत चौराहे पर रविवार को अचानक बाइक में आग लगने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक जलती देख सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। लोग बाइक की आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझाई गई तब तक पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव निवासी शाद रहमान पुत्र सफ़ीकुर्रहमान किसी काम से टेमा रहमत चौराहे पर आए थे। घर वापस जाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी, उसमें अचानक आग लग गई।
आग की लपटें देखकर शाद रहमान तुरंत बाइक से कूद गए और अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद चौराहे पर कुछ समय के लिए भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी। बाइक में आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी में तेल के रिसाव के कारण यह आग लगी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


