21 लाख के घोटाले में फंसे प्रधान, सचिव

Feb 25, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के तेनुहारी सोयम गांव में 21 लाख की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच में बिना कार्य कराए भुगतान लेने की पुष्टि हुई है। डीएम ने प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गबन की राशि वसूल कर ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है।

21 लाख के घोटाले में फंसे प्रधान, सचिव

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के तेनुहारी सोयम गांव में 21 लाख की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। टीम की जांच में बिना कार्य कराए भुगतान लिए जाने की पुष्टि हुई है। डीएम ने प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने के साथ ही दोषियों के विरोध केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं । इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। तीनों से गबन की गई रकम की वसूली कर ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। तेनुहारी सोयम गांव के सत्य प्रकाश पुत्र लोकनाथ तिवारी ने 21 जुलाई 2025 को डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था।

उनका आरोप था कि गांव में बिना कार्य कराए ही भुगतान ले लिया गया है। जिसके बाद डीएम ने विकास कार्य की जांच के लिए 22 जुलाई 2025 को टीम का गठन किया। इसमें उपायुक्त श्रम रोजगार एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नामित किया गया है। टीम ने 11 सितंबर 2025 को गांव में विकास कार्यों की जांच की। जिसमे बिना कार्य कराए भुगतान का मामला सामने आया। जांच के दौरान अवर अभियंता भूमि संरक्षण विभाग वेद प्रकाश वर्मा, शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश, ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद पांच दिसंबर को पत्र जारी कर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रधान ने 22 जनवरी को अपना स्पष्टीकरण सौंपा जो संतोषजनक नहीं मिला। डीएम ने ग्राम प्रधान रीता देवी का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव शिव मूरत मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी कुणाल सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए है। इन मामलों में मिली अनियमितता तेनुहारी सोयम गांव में रमेश तिवारी का जाब कार्ड नम्बर 156 है, जिनका मस्टर रोल संख्या 1956 है। 26 अप्रैल 2022 से 11 मई 2022 निर्गत है। उनके खाते में कुल 16 दिन की धनराशि 3408 रुपये भेजी गई है। जबकि उमेश तिवारी के नाम से उक्त कार्य पर कोई मस्टर रोल जारी नहीं हुआ है। इसी तरह से तीनों मनरेगा परियोजनाओं में अनियमितता मिली है। जिसमे महुडांड़ सरहद से तेनुहारी दोयम की पुलिया तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पटाई कार्य, सरकारी ट्यूबवेल से विजय के खेत तक सड़क की पटरी पर मिट्टी कार्य, जूनियर हाई स्कूल से तेनुहारी सरहद तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पटाई कार्य शामिल है। इसी तरह से सांसध निधि से सुभाष के घर से नक्का के घर तक इंटरलाकिंग कार्य कराया गया है। स्थलीय सत्यापन में सांसद निधि के कार्य पर दुबारा कार्य दिखाया गया है। जिसमे तीन लाख 94 हजार रुपये की हेराफेरी की गई। इन सब परियोजनाओं पर कुल 21 लाख 09 हजार 340 रुपये का वित्तीय मामला उजागर हुआ है। इसकी रिकवरी तीनों से बराबर बराबर की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।