एसआईआर के बाद जनपद में घट गए 1 लाख 33 हजार 789 मतदाता
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अन्तिम मतदाता सूची

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अन्तिम मतदाता सूची जारी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर फोटो निर्वाचक नामावली को प्रकाशित किया। सूची को लेकर सारी जानकारी प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। इसके अलावा यह भी बताया गया कि यदि कोई भी वोटर इसके बाद छूट गया है तो उन्हे आगे क्या करना है इसकी भी जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश भी मौजूद रहे। जनपद में एसआईआर के बाद कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाता घट गए हैं।जनपद
के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में छह जनवरी 2026 से छह मार्च 2026 तक अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करते हुए उसका निस्तारण एक अप्रैल 2026 तक कराया गया। इसके पश्चात अब जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,12,243 मतदाता हैं। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,07,189 मतदाता एवं धनघटा विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,50, 084 मतदाता हैं। इस प्रकार जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11, 69,516 मतदाता हैं। जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 811 एवं जनपद का ईपिक रेशियो 54.70 है। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की प्रति उपलब्ध करायी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची मतदाताओं को देखने के लिए https://voters.eci.gov.in तथा https://ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) सचिन सिंह सैंथवार, अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी झिनकान प्रसाद, एमएलसी प्रतिनिधि सुधांशु सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैया वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रतिनिधि अमित सिंह, आप पार्टी पदाधिकारी सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।------------------------छूटे मतदाता फार्म छह भरकर करें जमाजिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो फॉर्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।-------------------जनपद में घट गए कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाताएसआईआर के पहले कुल मतदाता - 13,03,305एसआईआर बाद कुल मतदाता - 11,68,516थर्ड जेंडर घटे मतदाता - 42जिले में कुल घटे मतदाता - 1,33,789जिले में कुल घटे पुरुष मतदाता - 52,155जिले में कुल घटे महिला मतदाता - 81,592
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


