एसआईआर फार्म भरने के अंतिम दिन के लिए झोंकी ताकत
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में एसआईआर फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। प्रशासन ने अंतिम समय में फार्म एकत्र करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। 80 प्रतिशत फीडिंग हो चुकी है, लेकिन 20 प्रतिशत में से कई मृतक हैं या अन्य जगह शिफ्ट हो चुके हैं। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म एकत्र कर रहे हैं।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के एसआईआर फार्म भरने के अंतिम दिन के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दिया है। हालांकि प्रशासनिक आकड़ों के अनुसार जो ऑनलाइन फीडिंग हो चुकी है वही अंतिम हैं। क्योंकि बचे हुए फार्म ज्यादातर ऐसे है जिनका अब ऑनलाइन होना ही नहीं है। लगभग 80 प्रतिशत की फीडिंग हो चुकी है। जो 20 प्रतिशत बचा हुआ है उसमें से करीब 40 हजार से अधिक की मृत्यु हो चुकी है। शेष जो बचे हुए हैं उनमें से ज्यादातर या तो कहीं शिफ्ट हो चुके हैं अथवा उनका नाम किसी और जनपद में चल रहा है। --------------- अंतिम समय फार्म एकत्रित करने में जूझते रहे बीएलओ नाथनगर क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया अंतिम समय में जोर पकड़ती नजर आई।

बीएलओ जहां फार्म एकत्रित करने में जूझते नजर आए। वहीं संबंधित अधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण करके स्थिति का जायजा लेते रहे। एसआईआर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित है। अंतिम समय पर बीएलओ घर-घर जाकर बचे हुए फार्म एकत्रित करने तथा उसे तत्काल ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पूरी करने में जूझते रहे। बीएलओ का कहना है कि जागरूकता की कमी के कारण लोगों ने फार्म दबा कर रख लिए है। अब मृतक तथा डबल सिफ्टेड का फार्म ऑनलाइन करने में दिक्कत हो रही है। खंड शिक्षाधिकारी नाथनगर अरुण प्रताप सिंह, यशोदा तिवारी के साथ छितही, महुली, घोरघट, सिंघापुर, मानपुर का भ्रमण करके एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी के सहयोग के कारण कोई दिक्कत नहीं हुई। शत प्रतिशत सफलतापूर्वक कार्य कर पाने में सराहनीय योगदान रहा। वे लगातार निगरानी करते रहे और सहयोग भी किए। उन्होंने बताया कि अंतिम समय कई मतदाता बूथों पर फार्म की जानकारी के लिए डटे रहे। उन्हें संतुष्ट किया गया। -------------------------------- बचे मतदाताओं से फार्म भरने के सम्पर्क हुआ तेज एसआईआर फार्म भर कर जमा करने में मात्र एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में पौली ब्लाक क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों में जो मतदाता अभी तक एसआईआर फार्म भरकर जमा नहीं कर पाएं हैं उनके घर-घर जा कर बीएलओ सम्पर्क तेज कर दिए हैं। ब्लाक मुख्यालय से लाउडस्पीकर द्वारा ब्लाक से संबंधित सभी ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द फार्म जमा करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। बीडीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि वैसे तो लगभग एसआईआर फार्म भरने का कार्य पूरा हो गया है। कुछ मतदाता किसी कारण वश फार्म जमा नहीं कर पाए हैं। उनसे घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। ---------------------------------------------------- अंतिम दिनों में बाहर से आकर एसआईआर का फॉर्म भरा अंतिम समय में जानकारी मिलने पर बुधवार को दिल्ली से कुछ युवक विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के बूधा कला गांव पहुंचे। बीएलओ से संपर्क कर अपना व अपने परिजनों का एसआईआर का फॉर्म भरा। पूछने पर बताया इसकी जानकारी हमें नहीं थी। दो दिन पहले इसकी जानकारी हो पाई तो तुरंत बस पकड़कर गांव आए। बीएलओ से फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा किए। ----------------------------------------------- बचे हुए मतदाताओं का फार्म भराने में बीएलओ सक्रिय बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गजौली मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अंतिम चरण की ओर बढ़ते हुए बीएलओ द्वारा बचे हुए मतदाताओं के फॉर्म भराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बीएलओ से बातचीत में जानकारी मिली कि अभियान के दौरान कई फॉर्म गलत तरीके से भरे हुए थे, जिनका परिवार स्तर पर पुनः सत्यापन कराया जा रहा है। बीएलओ उषा देवी ने बताया कि उनके बूथ सख्या 194 गजौली पर कुल 1113 फॉर्म प्राप्त हुए थे, जिनमें से 210 फॉर्म मृतक एवं डबल नाम के पाए गए। उन्होंने बताया कि शेष सभी फॉर्म लगभग जमा कर दिए गए हैं। कुछ फॉर्म ऐसे हैं जिनमें विवरण की त्रुटियां मिली थीं, जिन्हें पुनः सत्यापन की प्रक्रिया में रखा गया है। उषा देवी के अनुसार, लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं और बचे हुए फॉर्म भी जल्द ही निपटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए लगातार घर-घर संपर्क किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। अधिकारी स्तर पर भी अभियान की दैनिक समीक्षा की जा रही है, जिससे समय सीमा में काम पूरा हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




