पेड़ से टकराकर कार सवार युवक की मौत, चार घायल

Mar 09, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर/कांटे, हिटी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधाकला गांव के पास

पेड़ से टकराकर कार सवार युवक की मौत, चार घायल

संतकबीरनगर/कांटे, हिटी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधाकला गांव के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि कार में सवार पांचों दोस्त देर रात सेमरियावां से चाय पीकर वापस खलीलाबाद लौट रहे थे। बूधाकला गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए।

हादसे में 22 वर्षीय शमसुद्दीन उर्फ अमन बाबा पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी मोतीनगर खलीलाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मोतीनगर निवासी 20 वर्षीय फैजान पुत्र मोहम्मद असलम, पठान टोला निवासी 17 वर्षीय साहिल पुत्र सलाहुद्दीन, बंजरिया निवासी 20 वर्षीय शुभ पुत्र श्रवण कुमार और स्टेशन पुरवा निवासी 18 वर्षीय आकाश यादव उर्फ अंश घायल हो गए। घायल फैजान ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान वाहन चला रहे शमसुद्दीन को हल्की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।