Santkabir Nagar News: फसल बचाने की जिद में अटकी कई गांवों की बिजली बहाली, खेतों में टूटे पड़े हैं पोल

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: पिछले दिनों आई तेज आंधी-पानी में किसानों के खेतों में टूटे बिजली पोल अब बिजली बहाली की राह में सबसे बड़ी अड़चन बन गए है। किसान फसल बचाने के लिए पोल लगने नहीं दे रहे हैं। इससे 100 से अधिक गांव बिजली संकट झेल रहे हैं। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करने में असमर्थ है।

Santkabir Nagar News: फसल बचाने की जिद में अटकी कई गांवों की बिजली बहाली, खेतों में टूटे पड़े हैं पोल

Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दिनों आई तेज आंधी-पानी में किसानों के खेतों में टूटे बिजली पोल अब बिजली बहाली की राह में सबसे बड़ी अड़चन बन गए है। खेतों में खड़ी किसानों की तैयार फसल को बचाने के लिए किसान टूटे पोलों की जगह नए पोल लगाने नहीं दे रहे है। नतीजा यह कि बिजली विभाग के सामने पोल लगाने की मजबूरी है तो किसानों के सामने महीनों की मेहनत से तैयार फसल बचाने की चिंता बनी हुई है। इसी खींचतान में सांथा फीडर से जुड़े बेला कला, अमरडोभा, श्रीनगर, सिक्टौर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विभाग सक्रियता दिखाते हुए वैकल्पिक फीडर से आपूर्ति बहाल कर सकता है, लेकिन अब तक इस दिशा में भी कोई पहल नहीं हुई है। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे हैं।

बिजली व्यवस्था पर प्रभाव

सांथा और बौरब्यास फीडर से जुड़े 100 से अधिक गांवों में 40 से ज्यादा विद्युत पोल टूटने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। बौरब्यास फीडर से जुड़े कई पोल को दुरुस्त कर बिजली बहाल हो गई है। लेकिन सांथा फीडर से कई गांव आज भी अंधेरे में है। वहीं अब खेतों में खड़ी फसल के कारण पोल लगाने में अड़चन आ रही है। इसके चलते बेला कला, अमरडोभा, श्रीनगर, सिक्टौर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग करीब एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहा है। सांथा फीडर से जुड़े बेला कला गांव में आंधी-पानी के दौरान किसानों के खेतों में करीब 6 विद्युत पोल टूटकर गिर गए थे। वहीं, अमरडोभा, श्रीनगर गांव में 3 और सिक्टौर में 5 पोल टूटकर गिरे है। जबकि गेडुआ में 3 पोल गिरे हुए है। वहीं बेला समेत कई गांवों में टूटे पोल खेतों में फसल तैयार होने के कारण किसान उसके नुकसान को लेकर चिंतित है। उनका कहना है कि पोल लगाने के लिए खेतों में गड्ढे खोदने और मरम्मत कार्य कराने से फसल बर्बाद हो सकती है। ऐसे में किसान फसल कटाई के बाद ही पोल लगाने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर, बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है। बेला कला गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास से बौरब्यास फीडर की बिजली लाइन गुजर रही है। पहले इस फीडर से गांव में आपूर्ति की जाती थी। ग्रामीणों की मांग है कि टूटे पोलों की मरम्मत होने तक तकनीकी जांच कर गांव को बौरब्यास फीडर से जोड़ दिया जाए, ताकि बिजली संकट से राहत मिल सके। आरोप है कि इस सुझाव के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। उधर मेंहदावल नगर पंचायत के पड़री मोहल्ले में भी 1 विद्युत पोल किसान के खेत में टूटकर गिर गया है। यहां भी फसल खड़ी होने के कारण पोल लगाने में परेशानी आ रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायत में भी बिजली बहाली का काम प्रभावित है।

बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें

आंधी-पानी में टूटे विद्युत पोलों को लगवाने का कार्य कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर खेतों में फसल खड़ी होने के कारण पोल लगाने में दिक्कत आ रही है, वहां किसानों से बातचीत कर समाधान निकाला जा रहा है। जल्द ही प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएंगी। विभाग की टीम लगी हुई है।

अभिषेक सिंह यादव,

अधिशासी अभियंता

आमंत्रण

✦क्या किसानों ने पोल लगाने में अड़चन पैदा की है?−
हां, किसानों ने खेतों में तैयार फसल को बचाने के लिए टूटे पोलों की जगह नए पोल लगाने नहीं दे रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: फसल बचाने की जिद में अटकी कई गांवों की बिजली बहाली, खेतों में टूटे पड़े हैं पोल