Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsFarmers in Santkabirnagar Face Water Scarcity for Wheat Irrigation
सरयू नहर सूखी, गेहूं सिंचाई के लिए परेशान किसान

सरयू नहर सूखी, गेहूं सिंचाई के लिए परेशान किसान

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कांटे क्षेत्र के किसान गेहूं की सिंचाई को

Dec 01, 2025 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कांटे क्षेत्र के किसान गेहूं की सिंचाई को लेकर गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। धान की कटाई के बाद किसानों ने गेहूं की बुवाई तो कर दी है, लेकिन अब सिंचाई करना है तो नहरें सूखी पड़ी हैं। किसान उम्मीद लगाकर इंतजार कर रहे हैं कि नहर में पानी आएगी तो गेहूं की सिंचाई कर लेंगे। पर अभी तक पानी नहीं आया है। मजबूर होकर इंजन चलाकर सिंचाई करनी पड़ेगी। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के बूधा कला, भेलवासी सहित दर्जनों गांवों से होकर सरयू नहर गुजरी है। पर समय से इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन दिनों वर्तमान में गेहूं के फसल की पहली सिंचाई का समय हो गया है। खेत को पानी की सख्त आवश्यकता है, लेकिन नहरों में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इस स्थिति में कुछ किसान नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई किसान पंपिंग सेट लगाकर महंगे डीजल का उपयोग कर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। किसान विनय कुमार पांडेय, कोईल, राम बचन, शेषराम निषाद ने बताया कि यदि नहरों में समय पर पानी नहीं छोड़ा गया तो गेहूं की फसल की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित होगी। पंपिंग सेट से सिंचाई करने पर किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। किसानों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बोरिंग से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है और डीजल महंगा होने के कारण सिंचाई का खर्च बहुत अधिक हो जाता है। खेती की लागत बढ़ जाती है।