ड्यूटी पर नहीं लौटे ईएनटी सर्जन शासन में लिखा गया पत्र

Dec 20, 2025 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डा. मनोज सिंह तीन महीने से गायब हैं। अस्पताल प्रशासन ने शासन को सूचित कर दिया है। डा. सिंह ने मौखिक रूप से नौकरी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन लिखित में कुछ नहीं दिया। उनके न होने से मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

ड्यूटी पर नहीं लौटे ईएनटी सर्जन शासन में लिखा गया पत्र

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन के पद पर तैनात ईएनटी सर्जन डा. मनोज सिंह तीन महीने से गायब हैं। विभाग उनके पते पर कई बार पत्र भेज चुका है, लेकिन वह अस्पताल नहीं लौटे हैं। इस बारे में जिला अस्पताल प्रशासन शासन में सूचना भेज दी है। वह अस्पताल नहीं लौटे तो उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी जाएंगी। सितम्बर माह में ही ईएनटी सर्जन डा. मनोज कुमार सिंह ने ड्यूटी पर आना बंद कर दिया था। तत्कालीन सीएमएस डा. भवनाथ पांडेय को नौकरी छोड़ने की बात मौखिक कही थी, लेकिन इस बारे में लिखित कोई पत्र नहीं दिया था।

जिला अस्पताल में नए निजाम के तौर पर डा. रामप्रवेश की तैनाती की बाद ईएनटी सर्जन को तीन बार पत्र लिखा गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन के किसी भी पत्र का जवाब नहीं आया। चिकित्सक डा. सिंह के ड्यूटी पर नहीं आने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में शासन को सारी सूचनाएं मुहैया करा दी है। सीएमएस ने बताया कि जो भी निर्णय लेना है वह शासन को लेना है। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी सर्जन की वस्तुस्थिति से शासन को अवगत करा दिया गया है। मरीज होते हैं हलकान जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन न होने की वजह से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है। डाक्टर की गैर मौजूदगी में गरीब मरीजों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में जाना पड़ता है। सौ शैय्या वाले इस चिकित्सालय में नाक, कान, गला के मरीजों को सामान्य से लेकर सर्जरी तक इलाज के लिए बाहर ही जाना पड़ता है। यहां पर अधिकतर मरीज निजी अस्पताल में मजबूरन इलाज करा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।