Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsENT Doctor Missing for a Month Patients Suffer in Sant Kabir Nagar District Hospital
नाक,कान व गला के रोगियों का नहीं हो पा रहा है उपचार

नाक,कान व गला के रोगियों का नहीं हो पा रहा है उपचार

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के जिला अस्पताल में एक माह से नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंह गायब हैं। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन डॉक्टर के न होने से उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा।...

Aug 20, 2025 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल में नाक, कान व गला रोग (ईएनटी) चिकित्सक एक माह से गायब चल रहे हैं। उमस भरी गर्मी पड़ने के कारण अस्पताल में गला खराब होने के मरीज अधिक आ रहे हैं, लेकिन नाक,कान व गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इस विभाग के डाक्टर एक माह से नही आ रहे हैं। जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को इस विभाग के चिकित्सक के न रहने से अन्य जनपद जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात रहे डॉ मनोज कुमार सिंह एक माह से अधिक समय से गायब चल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर दिन इस विभाग के मरीज उपचार कराने को पहुंच रहे हे लेकिन डाक्टर के न रहने से वे निराश होकर वापस चले जा रहे हैं। इलाज न मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों के साथ जिन लोगों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाना रहता है उन्हे भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरतमंद या तो हायर सेंटर जाएं या फिर और कोई व्यवस्था बनाएं। बोले मरीज बखिरा निवासी सुमन ने बताया कि कई दिन से उसका गला खराब है। वह अस्पताल में दवा लेने आई है। अस्पताल में पता चला कि गले का डाक्टर नहीं है। दूसरे डाक्टर ने दवा लिखी। पचपोखरी निवासी गुल मोहम्मद ने बताया कि हमे गले में परेशानी और कान में दर्द रहता है। नाक, कान गले का इलाज करने वाला डाक्टर नहीं है। कमरे में ताला लगा हुआ है। ऐसे में काम चलाऊ दवा हमने लिखवाई है अब हायर सेंटर जाना पड़ेगा। महुली निवासी सलमान ने बताया कि गले में परेशानी है। कुछ भी खाना या पीना होता है तो गले में चुभन होती है। अस्पताल आकर पूछा तो पता चला कि गले के अलग से डाक्टर नही हैं। ऐसी हमे जानकारी होती तो हम बस्ती की तरफ चले जाते। जहां पर उपचार हो सकता था। ईएनटी के डाक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। जल्द ही कुछ अलग से व्यवस्था की जाएगी। डॉ राम रतन, प्रभारी सीएमओ